'यौन संबंध को लेकर मुझ पर था शक, बदन पर खरोंच देख हो गया गुस्सा', जॉनी डेप की एक्स गर्लफ्रेंड
हॉलिवुड स्टार जॉनी डेप (Johnny Depp) और एक्ट्रेस एंबर हर्ड (Amber Heard) का विवाद इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। केस को लेकर अब जॉनी डेप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसका कारण हाल के दिनों में कपल के नजदीकी लोगों से पूछताछ है। इनमें से कोई जॉनी डेप को सपोर्ट कर रहा तो कोई एंबर हर्ड को। केस में गवाही के तौर पर अब एंबर की तरफ से उनकी बहन विटनी हेनरीकेज और जॉनी डेप की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं ऐक्ट्रेस एलन बारकिन (Ellen Barkin) अपने बयान दर्ज कराए हैं। हॉलीवुड स्टार पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं।

एंबर हर्ड ने कोर्ट में ठोंका 100 मिलियन डालर का दावा
एक अमेरिकी न्यूज प्लेटफार्म के एडिटोरियल पेज के एक पार्ट को लेकर हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड ने मुकदमा दायर किया है। इससे पहले जॉनी डेप ने 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर दावा एंबर हर्ड पर किया था। जिसके बाद एंबर हर्ड ने डेप पर 100 मिलियन डालर का दावा ठोंका है। मामले की सुनवाई वर्जीनिया के फेयरफैक्स काउंटी सर्किट कोर्ट में चल रही है। बीते दिनों कपल के रिश्तेदारों और करीबियों की गवाही कोर्ट में हुई।

एंबर के पक्ष में आई एलन बारकिन
ऐक्ट्रेस एलन बारकिन ने जॉनी डेप को ईर्ष्या करने वाला और छोटी सोच वाला बता है। एक्ट्रेस एलेन बार्किन ने अपनी गवाही में कहा है कि डेप यौन संबंध बनाते वक्त अक्सर नशे में धुत रहता था। वह दूसरों से जलन करने वाला एक सीमित सोच का आदमी हैं।

वाशिंगटन पोस्ट पर छपे आर्टिकल से गहराया था विवाद
जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के इस विवाद ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। एंबर ने डेप पर 50 मिलियन अमरीकी डालर का मानहानि का मामला दायर किया है। एक अमेरिकी न्यूज प्लेटफार्म 'वाशिंगटन पोस्ट' के एडिटोरियल पेज के एक पार्ट को लेकर हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड ने कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने मानहानि के मामले में अपने पूर्व पति जॉनी डेप पर 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर दावा किया है। मामले की सुनवाई वर्जीनिया के फेयरफैक्स काउंटी सर्किट कोर्ट में चल रही है।

बारकिन ने कहा जॉनी डेप की सोच सीमित
बीते दिनों जॉनी डेप के पूर्व गर्लफ्रेंड ने कोर्ट में उसने एक ईर्ष्यालु और सीमित सोच के व्यक्ति होने के बात कही गई है। वहीं एक न्यूज एजेंसी को एलेन बार्किन ने बताया कि 1990 के दशक में जॉनी डेप के साथ उनके संक्षिप्त यौन संबंध थे। बार्किन ने कहा उस वक्त वो नियंत्रित और ईर्ष्यालु थे शराब से उनका अधिक जुड़ाव था। एक्ट्रेस ने कहा कि डेप ने एक बार लास वेगास के एक होटल के कमरे में गुस्से में शराब की बोतल तोड़ दी थी।

शरीर पर खरोंच का निशान देख गुस्सा
न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार एलेन बार्किन की गवाही नवंबर 2019 में वीडियो कांन्फ्रेंसिग के माध्यम से ली गई है। जिसमें उन्होंने उस घटना का जिक्र किया जिसके कारण जॉनी डेप ने अपना आपा खो दिया और उनकी स्किन पर खरोच का निशान देख गुस्से में आ गए थे। बार्किन ने कहा उन्हें शक था कि मैंने किसी अन्य के साथ यौन संबंध बनाए हैं।

कब शुरू हुआ डेप और एंबर के बीच विवाद
जॉनी डेप और एंबर हर्ड का साल 2017 में तलाक हो गया था। एंबर हर्ड ने द वॉशिंगटन पोस्ट में लिखे एक आर्टिकल में उन्होंने बिना जॉनी डेप का नाम लिए उनपर घरेलू हिंसा के आरोप लगा दिया था। जिसके बाद जॉनी डेप ने एंबर पर 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का केस कर दिया था। बदले में एंबर हर्ड ने भी जॉनी के ऊपर 100 मिलियन डॉलर का दावा ठोक दिया।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications