दुनिया में बनेगा पहला बिटकॉइन शहर, ज्वालामुखी से बिजली उत्पादन, लोगों को नहीं देना होगा टैक्स
राष्ट्रपति ने ऐलान करते हुए कहा कि, शहर में रहने वाले और अपनी मर्जी से जितना मन हो, उतना पैसा कमाने वालों से टैक्स के रूप में एक रुपया भी नहीं लिया जाएगा।
सान सल्वाडोर, नवंबर 22: वर्चअल क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के बारे में भला कौन नहीं जानता और अब भारत में भी लाखों लोग किसी ना किसी तरह से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले लाखों-करोंड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में दुनिया का पहला "बिटकॉइन सिटी" बनाने की योजना बनाई है। आखिर ये कैसे खास होने वाला है और वर्चुअल करेंसी इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर कैसे है, आईये जानते हैं।

दुनिया का पहला बिटकॉइन सिटी
दक्षिण अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने दुनिया में पहले बिटकॉइन सिटी बनाने और बसाने की घोषणा की है और उन्होंने बिटकॉइन सिटी को लॉंच भी कर दिया है। इस शहर को बेहद खास अंदाज में डिजाइन किया जा रहा है और इसनें बिटकॉइन-समर्थित बॉन्ड से ही निवेश किया जाएगा। राष्ट्रपति नायब बुकेले ने शनिवार को कहा कि, मध्य अमेरिकी देश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए क्रिप्टो करेंसी का उपयोग करने के लिए अपनी शर्त को दोगुना कर दिया।

बिटकॉइन सिटी का ऐलान
एक हफ्ते से चल रहे रंगारंग कार्यक्रम के आखिरी दिन बिटकॉइन सिटी का ऐलान काफी धूमधाम से किया गया है, जिसमें बोलते हुए राष्ट्रपति बुकेले ने कहा कि, बिटकॉइन सिटी को ज्वालामुखी से निकलने वाली ऊर्जा से बिजली दी जाएगी और इस शहर में रहने वाले लोगों पर एक रुपये भी इनकम टैक्स नहीं लगाया जाएगा। राष्ट्रपति ने घोषणा करते हुए कहा कि, शहर में रहने वाले लोगों को सिर्फ वैट टेना होगा, यानि सामान खरीदने पर जो टैक्स लगता है, सिर्फ वही टैक्स देना होगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, बिटकॉइन सिटी में आवासीय और कॉमर्शियल इलाके होंगे। इसके साथ ही म्यूजियम, एयरपोर्ट, बंदरगाह, रेलवे और एंटरटेनमेंट की सारी सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।

''जितना मर्जी उतना कमाओ''
कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रपति नायब बुकेले ने कहा कि, ''बिटकॉइन सिटी में अपनी मर्जी के मुताबिक आप निवेश कर सकते हैं और अपनी इच्छानुसार पैसे कमा सकते हैं''। राष्ट्रपति बुकेले ने बिटकॉइन और ब्लॉकचेन कॉन्फ्रेंस के दौरान शनिवार को ऐलान करते हुए कहा कि, पिछले 20 सालों में अमेरिकी डॉलर के साथ साथ बिटकॉइन को कानूनी मान्यता देने वाला एल सल्वाडोर दुनिया का इकलौता देश है। सबसे अहम घोषणा करते हुए उन्होंने ऐलान किया है कि, बिटकॉइन सिटी को बिटकॉइन माइनिंग को कोचागुआ ज्वालामुखी से बिजली दी जाएगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, ''ये शहर पूरी तरह से पर्यावरण प्रदूषण करने से मुक्त होगा और शहर में ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन होगा''।

टैक्स ने नाम पर सिर्फ वैट
राष्ट्रपति ने ऐलान करते हुए कहा कि, शहर में रहने वाले और अपनी मर्जी से जितना मन हो, उतना पैसा कमाने वालों से टैक्स के रूप में एक रुपया भी नहीं लिया जाएगा और वैट का आधा हिस्सा शहर के निर्माण के लिए जारी किए गए बांडों को निधि देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। और दूसरा आधा हिस्सा शहर की साफ-सफाई में खर्च होंगे। बुकेले ने कहा, पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में करीब 3 लाख बिटटकॉइन खर्च होंगे।

बिटकॉइन को मान्यता देने वाला पहला देश
आपको बता दें कि, सितंबर में अल सल्वाडोर बिटकॉइन को कानूनी तौर पर मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है। हालांकि, राष्ट्रपति बुकेले काफी ज्यादा लोकप्रिय राष्ट्रपति हैं और जनता के बीच उनकी काफी ज्यादा पैठ मानी जाती है, बावजूद इसके सर्वे में पता चला है कि, अल सल्वाडोर के लोगों को बिटकॉइन पर उतना ज्यादा भरोसा नहीं है। बिटकॉइन को लेकर कुछ संदेहास्पद फैसलों ने देश के लोगों के मन में शंका पैदा कर दी है।

सिकंदर द्वारा स्थापित शहों से तुलना
अलेक्जेंडर द ग्रेट द्वारा स्थापित शहरों से बिटकॉइन सिटी की तुलना करते हुए राष्ट्रपति बुकेले ने कई बड़े बड़े वादे किए हैं, जिनमें देश में अय्याशी की सारी सुविधाएं, हवाई अड्डे, आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों के साथ गोलाकार शहर का निर्माण करने की बात कही है। और आसमान से देखने पर ये शहर पूरी तरह से बिटकॉइन के जैसा ही दिखने में लगेगा। इस शहर के निर्माण में काफी ज्यादा बिजली की जरूरत होगी, लिहाजा जो टेकापा ज्वालामुखी की मदद से बिजली पैदा करने की योजाना बनाई गई है। राष्ट्रपति ने घोषणा करते हुए कहा कि, ये शहर पूरी तरह से पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा और यहां पर कार्बन का उत्सर्जन बिल्कुल भी नहीं होगा।

दुनिया का वित्तीय केन्द्र बनेगा शहर
40 साल के राष्ट्रपति बुकेले ने कहा कि, ''यदि आप चाहते हैं कि बिटकॉइन दुनिया भर में फैले, तो हमें इस शहर का ऐसा निर्माण करना होगा, जैसा सिकंदर ने किया था।'' मजाक में खुद को तानाशाह बचाने वाले राष्ट्रपति ने कहा कि, बिटकॉइन सिटी को शुरू में टोकापा प्लांट से चलाया जाएगा। अपने इस प्रोजेक्ट मे निवेश करने के लिए राष्ट्रपति ने एक अरब डॉलर का बिटकॉइन खरीदने का फैसला किया है। अल सल्वाडोर ने 2022 में प्रारंभिक बांड जारी करने की योजना बनाई है और बुकेले ने कहा है कि, 'ज्वालामुखी बांड' का आधा बिटकॉइन में इस्तेमाल किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने बताया प्लान
राष्ट्रपति ने घोषणा करते हुए कहा कि, पांच साल के लॉक-अप के बाद अल सल्वाडोर निवेशकों को "अतिरिक्त कूपन" देने के लिए बॉन्ड को फंड करने के लिए इस्तेमाल किए गए कुछ बिटकॉइन को बेचना शुरू कर देगा, ताकि क्रिप्टोकरेंली का वैल्यू मजबूती से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि, "अल सल्वाडोर को दुनिया का वित्तीय केंद्र बनाने जा रहा है"। उन्होंने कहा कि, बांड "लिक्विड नेटवर्क" पर जारी किया जाएगा, जो एक बिटकॉइन साइडचेन नेटवर्क है। प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए, अल सल्वाडोर की सरकार एक सिक्योरीट कानून पर भी काम कर रही है, और एक्सचेंज संचालित करने के लिए पहला लाइसेंस बिटफिनेक्स को दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications