बिटकॉइन को आधिकारिक करेंसी का दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बना एल साल्वाडोर
एल सल्वाडोर मंगलवार को बिटकॉइन को आधिकारिक करेंसी का दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। अब कोई भी कंपनी या व्यापारी किसी भी वस्तु या सेवा देने के बदले बिटकॉइन ले सकेंगे।
सैन सैल्वाडोर, 7 सितंबर। एल सल्वाडोर मंगलवार को बिटकॉइन को आधिकारिक करेंसी का दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। अब कोई भी कंपनी या व्यापारी किसी भी वस्तु या सेवा देने के बदले बिटकॉइन ले सकेंगे। वहीं सरकार भी टैक्स के रूप में बिटकॉइन स्वीकार करेगी। हालांकि साल 2001 से एल सल्वाडोर की आधिकारिक करेंसी रही यूएस डॉलर को बंद नहीं किया गया है, जो डॉलर में लेने-देन करना चाहते हैं उनपर किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।

बिटकॉइन को लेकर कुछ लोगों में डर का माहौल
सरकार के इस फैसले का समर्थन करने वाले एक धड़े का कहना है कि इस फैसले से विदेशों से भेजे जाने वाले अरबों डॉलर के लिए कमीशन लागत कम होगी, वहीं सरकार के इस फैसले के आलोचकों का कहना है कि इससे मनी लॉन्ड्रिंग को बढ़ावा मिल सकता है। लोगों का कहना है कि बिटकॉइन मध्य अमेरिकी राष्ट्र के लिए नियामक और वित्तीय जोखिम बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण बताते हैं कि सल्वाडोर के लोग क्रिप्टोकरंसी के उतार-चढ़ाव से चिंतित हैं। यह एक दिन में लोगों के सैकड़ों डॉलर पानी में बहा सकता है।

मई में बिटकॉइन में देखी गई थी भारी गिरावट
बता दें कि क्रिप्टोकरंसी अभी तक भारी उतार-चढ़ाव से भरी हुई रही है। अप्रैल में इसकी कीमत बढ़कर $ 64,000 से अधिक हो गई थी जबकि इस साल मई में यह गिरकर $ 30,000 पर आ गई।
बिटकॉइन को आधिकारिक मान्यता देते हुए राष्ट्रपति नायब बुकेले ने कहा कि इस फैसले सल्वाडोर के लोगों को सालाना लगभग 400 मिलियन डॉलर की बचत होगी जो सरकार की गणना प्रेषण के लिए कमीशन पर सालाना खर्च की जाती है।

जनता से किया बिटकॉइन में 30 डॉलर देने का वादा
बता दें 40 वर्षीय राष्ट्रपति जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन उन पर अमेरिका ने लोकतंत्र को नष्ट करने का आरोप लगाया है। सरकार के इस फैसले को संदेह की दृष्टि से देखने वाले कुछ जनता को खुश करने के लिए बुकेले ने प्रत्येक नागरिक को बिटकॉइन में 30 डॉलर देने का वादा किया, हालांकि इसके लिए उन्हें एक सरकारी डिजिटल वॉलेट के लिए साइन अप करना होगा। बिटकॉइन को आधिकारिक करेंसी के रूप में अपनाने से एक दिन पहले एल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने घोषणा की कि देश में 400 बिटकॉइन हैं।












Click it and Unblock the Notifications