रूस में इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी की हत्या से सनसनी, सूटकेस में बंद मिली डेड बॉडी
मॉस्को। रूस की इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी 24 साल की इकातिराना काराग्लानोवा का शव मिलने से सनसनी मच गई है। उनकी बॉडी एक सूटकेस में मिली और बताया जा रहा है कि उनका गला रेता हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका कुछ पता नहीं लग रहा था तो उनके माता-पिता मॉस्को के उनके अपार्टमेंट पर पहुंचे और यहां पर उन्हें अपनी बेटी की लाश सूटकेस में बरामद हुई।

90,000 से ज्यादा फॉलोअर
काराग्लानोवा को 90,000 से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और उनकी तुलना ऑड्रे हेपबर्न से की जाती है। बीबीसी की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि उनका गला रेता गया था। काराग्लानोवा का शव शुक्रवार को मिला है। वह हाल ही में मेडिकल स्कूल से ग्रेजुएट हुई थीं और उन्होंने डर्माटोलॉजी में स्पेशलाइज किया हुआ था। उनके माता-पिता उन्हें कॉल कर रहे थे और उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी के अपार्टमेंट जाकर पता लगाने का सोचा। जब वे दोनों उनके फ्लैट पर पहुंचे तो उन्हें हॉल में एक सूटकेस नजर आया।

पुलिस को नहीं मिला कोई हथियार
रूस की मीडिया का कहना है कि इस बात के कोई सुबूत नहीं मिले हैं कि हत्या से पहले उन्होंने जान बचाने के लिए संघर्ष किया हो। न ही घटना स्थल से कोई हथियार बरामद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में काराग्लानोवा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड को देखा है जिससे ब्रेकअप करके काराग्लानोवा हाल ही में एक नई रिलेशनशिप में गई हैं। काराग्लानोवा के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने पर पता लगता है कि उनका एक पॉपुलर ट्रैवेल ब्लॉग था जिसे हजारों लोग फॉलो करते थे।

एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर शक
रूस के अखबार मोस्कोवस्की कोमसोमलेट्स के मुताबिक काराग्लानोवा के गर्दन पर हमले के दो निशान मिले हैं। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। लेकिन इसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच नए सिरे से कर रही है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड में जलन की वजह से उनकी हत्या कर दी हो।

सोशल मीडिया स्टार
करग्लानोवा ने अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ 30 जुलाई को अपने बर्थडे पर नीदरलैंड घूमने का प्लान बनाया था। मेडिकल स्टडीज और सोशल मीडिया करियर के अलावा काराग्लानोवा कई ब्यूटी पीजेंट्स में भी हिस्सा ले चुकी थीं। वह अक्सर अपनी इंटरनेशनल ट्रिप्स के बारे में लिखती थीं और उनकी आखिर पोस्ट 22 जुलाई की थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications