Utah shooting: अमेरिका के उटाह में पूरे परिवार को गोलियों से भून डाला, 8 लोगों की मौत, 5 बच्चे भी शामिल
अमेरिका के उटाह प्रांत से गोलीबारी की खबर मिली है। यहां हनोक शहर के एक घर में 8 लोगों के शव मिले हैं। इनमें से 5 बच्चों के शव हैं। सभी के शरीर पर गोलियों के निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Image: Twitter/@CastanetKam
अमेरिका में एक बार फिर से शूटिंग की खबर मिल रही है। गोलीबारी की यह घटना उटाह प्रांत से मिल रही है। उटाह के हनोक शहर में एक घर में 8 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इनमें से 5 बच्चे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- साल्ट लेक सिटी से लगभग 400 किलोमीटर दक्षिण में वेलफेयर पुलिस को जांच के दौरान पुलिस को 8 लोगों के शव मिले हैं। सभी के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। हमला किसने और किस कारण से किया है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।
पुलिस कर रही जांच
हनोक शहर के नेता रॉब डोटसन ने कहा कि पीड़ित परिवार कस्बे में अच्छी पहचान रखता था। इस घटना से लगभग 8,000 लोगों का कस्बा सदमे में है। उन्होंने कहा कि शहर में हर किसी के पास बहुत सारे सवाल हैं जिनका जवाब दिया जाना बाकी है। डोटसन ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। आगे अधिक जानकारी हासिल करने के बाद ही वह कुछ आगे निर्णय ले पाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कस्बे में कोई शख्स अधिक दिन तक नहीं दिखाई देता है तो वेलफेयर पुलिस इसकी जांच करती है।
गवर्नर ने संवेदना व्यक्त की
स्थानीय मीडिया ने बताया कि परिवार के पांचों बच्चे आयरन काउंटी स्कूल डिस्ट्रिक्ट के स्कूलों में पढ़ते थे। यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने "संवेदनहीन हिंसा" से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना ट्वीट की।












Click it and Unblock the Notifications