मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का 91 साल की उम्र में निधन
नई दिल्ली। मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में होस्नी मुबारक का निधन हो गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक मंगलवार को होस्नी मुबारक ने अंतिम सांस ली। लगभग तीन दशकों तक मिस्र की सत्ता पर राज करने वाले होस्नी मुकाबक अब नहीं रहे।

तीन दशकों तक शासन करने वाले होस्नी मुकाबक को मिस्त्र में 18 दिनों तक चलते विरोध प्रदर्शनों के बाद 11 फरवरी, 2011 को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने 30 साल तक मिस्त्र पर शासन किया था। देश णें उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद बाद साल 2011 में उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ा, जिसके बाद उन्हें सालों तक जेल में रहना पड़ा। साल 2017 में अधिकांश आरोपों से बरी होने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications