VIDEO: तीसरे फ्लोर से गिरा बच्चा तो नीचे खड़े पुलिस अफसर ने ऐसे बचाई उसकी जान

नई दिल्ली। मिस्त्र के एक पुलिस अफसर का तीसरे माले से गिरे बच्चे को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन पुलिस अफसर बच्चे को बिल्डिंग से लटका देश जिस तेजी से उसको बचाने की कोशिश करते हैं और फिर बच्चा का हाथ छूटने पर एक अफसर नीचे आकर उसे पकड़ता है, उसके लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इजिप्ट की इंटीरियर मिनिस्ट्री ने ये वीडियो जारी किया है।

egypt police officers save child video goes viral

अल अरबिया की खबर के मुताबिक, 5 साल का बच्चा अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर पर लटक रहा था। तीन पुलिस अफसर जो पास के बैंक की सुरक्षा के लिए तैनात थे, उनकी नजर बच्चे पर पड़ गई। वो दौड़कर बच्चे के नीचे आए। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसवाले बच्चे को बचाने के लिए कुछ ढूंढने की कोशिश करते हैं, एक अफसर पास पड़े एक कारपेट को उठाता है लेकिन इतने में ही बच्चे का हाथ छूट जाता है। बच्चे को गिरता देख तीसरा अफसर नीचे आकर बच्चे को पकड़ लेता है, इस कोशिश में वो खुद भी जोर से जमीन पर गिरता है लेकिन बच्चे को बचाने में कामयाब रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+