Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

600 शरणार्थियों को लेकर जा रही नाव समुद्र में पलटी, 29 की मौत

मिस्र। मिस्र के समुद्री तट पर शरणार्थियों को लेकर जा रही एक नाव डूब गई। नाम में 600 से ज्यादा लोग सवार थे।

alt

रॉयटर्स के अनुसार, नाव में मिस्र, सीरिया और अफ्रीका के लोग सवार थे। जो अवैध रूप से शरणार्थियों को ले जा रही थी।

इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई है। राहतकर्मियों ने 150 लोगों को बचाया है। क्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार, ये घटना मिस्र के कफ्र-अल-शेख समुद्र तट हुई है।

सीरिया में आतंकी संगठन आईएस के बढते प्रभाव के चलते लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं। ये लोग समुद्री रास्ते से अवैध तरीके से दूसरे देशों को पहुंचने की कोशिश करतेे हैं।

अवैध रूप से समुद्री रास्ते से चलने के कारण बोट में क्षमता से ज्यादा लोग भर लिए जाते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

पिछले तीन दिन में समुद्र में बोट डूबने का ये दूसरा बड़ा हादसा है। 18 सितंबर को थाईलैंड की नदी जाप्राय में 100 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही बोट डूब गई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 30 घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+