मरने के बाद पत्नी से सेक्स की बात करने वाले इमाम पर मिस्र में बैन

पत्नी के मरने के बाद भी उससे सेक्स की हिमायत करने वाले इमाम के टीवी पर आने पर बैन

नई दिल्ली। बीवी की मौत के बाद उसके शव से सेक्स को जायज करार देने वाले मिस्र के इमाम साबरी अब्दुल रऊफ पर वहां किसी भी रेडियो या टीवी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई है। उनके बयान की काफी आलोचना हुई थी।

egypt imam gives controversial statement banned from tv

 'इमाम ने किया धर्म का अपमान'

'इमाम ने किया धर्म का अपमान'

मिस्र की शीर्ष मीडिया नियामक ने मंगलवार को साबरी अब्दुल रऊफ के टेलीविजन और रेडियो पर कार्यक्रम करने पर रोक की बात बताई। समाचार चैनल अल अरबिया ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया कि साबरी ने इस्लाम का अपमान करने का काम किया है। साबरी काहिरा की प्रतिष्ठित अल अजहर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

क्या बोले थे रऊफ

क्या बोले थे रऊफ

एक कार्यक्रम में रऊफ ने कहा था कि मुस्लिम अपनी पत्नी से उसकी मौत के बाद यानि उसके शव के साथ भी सेक्स कर सकता है। मिस्र के सुप्रीम काउंसिल फार मीडिया रेगुलेशन के निदेशक इकराम मोहम्मद अहमद ने कहा है कि रऊफ का बयान इस्लाम और मृत लोगों की पाकीजगी का अपमान करता है। अब उनके किसी भी टीवी या रेडियो कार्यक्रम में शामिल होने पर बैन लगा दिया है।

रऊफ की होगी जांच

रऊफ की होगी जांच

रऊफ के बयान से खफा काउंसिल ने अल अजहर यूनिवर्सिटी से उनकी जांच करने को कहा है। रऊफ के बयान के बाद पूरे मिस्र में उनका विरोध हो रहा है। उन पर लगातार कार्रवाई की मांग के बाद ये कदम उठाए गए हैं। काउंसिल ने किसी भी टीवी कार्यक्रम में इस तरह के विषयों को उठाने पर भी रोक लगा दी है।
धर्म परिवर्तन पर हुई थी बेटे की हत्‍या, 10 माह बाद पिता बन गया मुसलमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+