पिरामिड के सामने 'सेक्सी' फोटोशूट पर फोटोग्राफर गिरफ्तार, मॉडल भी बुरी फंसी
नई दिल्ली। मिस्र में प्राचीन पिरामिड के सामने किए गए एक फोटोशूट के लिए फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हुसैन मुहम्मद नाम के इस फोटोग्राफर ने मॉडल सलमा अल शिमी का फोटोशूट किया था। पुलिस का फोटोग्राफर पर आरोप है कि जो ड्रेस इन तस्वीरों में मॉडल ने पहनी है, उसमें शरीर के अंग दिख रहे हैं। ऐसे में इससे अश्लीलता फैल रही है। मॉडल सलमा को भी नोटिस जारी किया गया है।

मॉडल के तस्वीरें शेयर करने के बाद मचा बवाल
मिस्त्र की मॉडल सलमा शिमी ने अपने फोटोशूट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो इसको लेकर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हुईं तो सरकार और प्रशासन ने इस पर कार्रवाई करने का फैसला किया और फोटोग्राफर की गिरफ्तारी की गई। मिस्र के पुरातत्व विभाग की ओर से कहा गया है कि ये तस्वीरें ना सिर्फ अश्लीलता फैलाने वाली हैं, बल्कि देश की संस्कृतिक धरोहरों का भी अपमान है। (तस्वीरें सलमा के सोशल मीडिया अंकाउंट से)

वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल है ये जगह
मॉडल सलमा का ये फोटोशूट जोजर पिरामिड नाम के सामने किया गया है। इसमें सलमा प्राचीन ड्रेस पहने दिख रही हैं। इन तस्वीरों में मॉडल की ड्रेस और फोटोशूट के लोकेशन दोनों पर प्रशासन की आपत्ति है। ये लोकेशन मिस्त्र की राजधानी काहिरा से तीस किलोमीटर दूर है। ये साइट यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज में भी शामिल है।

सलमा भी मुश्किल में, दिया गया नोटिस
सलमा को भी इस मामले में प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। उनको भी स्थानीय कोर्ट में पेश होना पड़ा है, हालांकि उनको गिरफ्तार नहीं किया गयाा है। मॉडल सलमा का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि पुरातात्विक स्थलों पर बिना इजाजत लिए फोटोग्राफी नहीं की जा सकती। अपनी सफाई में उन्होंने ये भी कहा कि इस फोटोशूट के पीछे उनका मकसद मिस्त्र के टूरिज्म को बढ़ावा देना था, इसके अलावा कोई गलत इरादा उनका नहीं था। उन्होंने कहा है कि अगर किसी की भावनाएं इससे आहत हुई हैं तो उनको इसका खेद है।












Click it and Unblock the Notifications