शाहरुख की बेटी सुहाना ने शेयर की मिरर सेल्फी, यूजर्स को ऐसी पसंद आई कि शुरू कर दिया ये काम
नई दिल्ली। अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना अभी पढ़ाई कर रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो किसी सेलीब्रिटी जितना ही मशहूर हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। एक बार फिर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल सुहाना ने अपनी एक मिरर सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की जो कि खूब पसंद की जा रही है। इतना ही नहीं इसने एक ट्रेंड भी सेट कर दिया है।

कई यूजर्स ने पोस्ट की सुहाना जैसी सेल्फी
जो फोटो सुहाना ने शेयर की है, उसमें वो हाथ में फोन लिए सेल्फी ले रही हैं। उन्होंने ब्लैक और व्हाइट आउटफिट कैरी किया है। सुहाना खान ने मिरर सेल्फी शेयर की तो कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की और इस पर कमेंट किए। इसके साथ एक ट्रेंड भी देखने को मिला कि कई यूजर्स ने सुहाना की तरह ही शीशे के सामने खड़े होकर सेल्फी ली और पोस्ट की। सुहाना की इस मिरर सेल्फी को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सुहाना
यह पहली बार नहीं है जब सुहाना खान की तस्वीरें चर्चा में आईं हों। पहले भी वह अपनी फोटो और वीडियो को लेकर सुर्खियों बटोरती रही हैं।सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। वो लगातार कभी खुद की तो कभी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ये खूब वायरल भी होती रही हैं और उनके फैंस पसंद भी करते हैं। हाल ही में सुहाना दुबई में थीं, जहां शाहरुख खान ने इस बार अपना जन्मदिन भी मनाया। दुबई से भी सुहाना ने तस्वीरें साझा की थीं।

फैंस को फिल्मों में एट्री का इंतजार
सुहाना के फैंस को उनके फिल्मों डेब्यू का इंतजार है। उनसे सोशल मीडिया पर लगातार इसको लेकर सवाल भी होते रहते हैं। सुहाना खान के बॉलीवुड करियर को लेकर खुद शाहरुख खान ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं। हालांकि वो कब फिल्मों में आएंगी, इसका ऐलान अभी उनकी ओर से नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications