नीरव मोदी के खिलाफ हांगकांग में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹253 करोड़ के गहने और बैंक बैलेंस जब्त
नई दिल्ली, 22 जुलाई। बैंक से धोखाधड़ी कर भागे हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। धनशोधन अधिनियम (PMLA) के तहत हांगकांग में नीरव मोदी समूह की कंपनियों के रत्न, आभूषण, बैंक बैलेंस समेत अन्य चल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। ईडी के अनुसार इस कार्रवाई में कुल कुर्क और जब्त की गई संपत्तियों की कीमत 2,650.07 करोड़ रुपये है।

पंजाब नेशनल बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज मुंबई ब्रांच में हुए 1771.17 करोड़ डॉलर (करीब 11000 करोड़ रुपए) के फर्जी लेन देन बात सामने आने के बाद एक बार सरकार के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई थी। पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके चाचा मेहुल चौकसी की संपत्तियां ईडी के निशाने पर हैं।
ये भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू के समाज की वो महिलाएं, जिन्हें देख कांप जाते ब्रिटिश और मुगल, कुल्हाड़ी से काटे 21 अंग्रेज
हांगकांग में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एक्ट के तहत नीरव मोदी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच के दौरान ईडी ने हांगकांग में नीरव मोदी समूह की कंपनियों की कुछ संपत्तियों की पहचान की गई। निजी लॉकर में रखे रत्नों व आभूषणों रखे गए थे। नीरव की कंपनियों के हांगकांग के बैंकों में खातों के बैलेंस को ईडी ने कुर्क किया है। इस कार्रवाई के बाद एक बयान में ईडी की ओर से कहा गया कि नीरव मोदी की 253.62 करोड़ की संपत्ति पीएमएलए एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान हांगकांग में जब्त हुई हैं।कुर्क और जब्त की गई संपत्तियों की कुल कीमत ₹2,650.07 करोड़ है।












Click it and Unblock the Notifications