जिस इंस्टाग्राम पर Reels डाल लाखों कमा रही थी मॉडल, वही बना मौत की वजह! ब्यूटी क्वीन की हत्या ने सबको चौंकाया

Landy Parraga Goyburo Death: पूर्व मिस इक्वाडोर कंटेस्टेंट और मॉडल लैंडी पर्रागा गोयबुरो की हत्या ने सबको चौंका दिया है। 2022 मिस इक्वाडोर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली 23 वर्षीय लैंडी पर्रागा गोयबुरो की पिछले हफ्ते क्वेवेदो शहर के रेस्तरां में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस हत्या के बाद सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की भी बहुत चर्चा हो रही है। असल में इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करना और इंस्टाग्राम लोकेशन ऑन करने की वजह से ही कातिलों को पता चला कि लैंडी पर्रागा कहां है।

Landy Parraga Goyburo Death

अब सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि जिस इंस्टाग्राम पर रील डालकर लाखों की कमाई करने वाली लैंडी पर्रागा की मौत की वजह, वही इंस्टाग्राम बन गया। कुछ यूजर ने लिखा है कि, इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करना और लोकेशन ऑन करना, उन्होंने नजरअंदाज किया होता, तो शायद वह आज जिंदा होतीं।

शादी में शामिल होने के लिए दूसरे शहर में गई थी लैंडी पर्रागा गोयबुरो

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लैंडी पर्रागा गोयबुरो एक शादी में शामिल होने के लिए क्वेवेदो शहर गई थीं। जहां उनकी हत्या हुई। लैंडी पर्रागा का ड्रग तस्कर लिएंड्रो नोरेरो के साथ अफेयर था। लिएंड्रो नोरेरो की सालभर पहले एक जेल में दंगे दौरान मौत हो गई थी। तब से वह कई लोगों की हिट लिस्ट में थी।

क्या लैंडी पर्रागा गोयबुरो की दी गई थी सुपारी

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लैंडी पर्रागा गोयबुरो की हत्या के लिए कहीं सुपारी तो नहीं दी गई थी। जानकारी के मुताबिक लैंडी पर्रागा गोयबुरो का नाम भ्रष्टाचार की जांच में भी सामने आया था। जिसके बाद ये पता चल पाया था कि इनका अपराध से भी लिंक था।

मौत के कुछ मिनट पहले लैंडी पर्रागा ने पोस्ट की थी तस्वीर

रिपोर्ट के मुताबिक हत्या से कुछ मिनट पहले ही लैंडी पर्रागा ने रेस्तरां में खाना खाते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। इसी दौरान गोयबुरो ने रेस्तरां से अपने फोन की लोकेशन ऑन की थी और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने लगीं। जिसके बाद आरोपियों को लोकेशन का पता चला गया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर गोलियों से लैंडी पर्रागा की हत्या कर दी।

इस वारदात के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो लोग बंदूक लेकर रेस्तरां में आते हैं और एक आदमी से बात करते हुए दिखाई दे रहा हैं। कथित तौर पर लैंडी पर्रागा को तीन बार गोली मारी गई और उसकी मौत हो गई।

जांच में मिले कई अहम सबूत

टेलीग्राफ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को लैंडी पर्रागा और उनके प्रेमी नोरेरो के फोन से कई फोटोज मिले हैं, जो सबूत के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। साथ ही कारों लग्जरी और शानदार गिफ्ट के भी सबूत भी मिले हैं।

द न्यूयॉर्क पोस्ट ने लिखा है कि लैंडी पर्रागा दिसंबर 2023 में तब सुर्खियों में आईं, जब नोरेरो और उनके अकाउंटेंट हेलिव एंगुलो के बीच चैट में उनका नाम सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+