Economic Threat For India: 'हम तुम्हारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे’, ट्रंप के सीनेटर ने दी भारत को धमकी
Economic Threat For India: 21 जुलाई को फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम (Lindsey Graham) ने कहा, मैं चीन, भारत और ब्राजील से यही कहूंगा कि अगर आप इस (रूस-युक्रेन) युद्ध को जारी रखने के लिए सस्ता रूसी तेल खरीदते रहेंगे, तो हम आपको और आपकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे।
क्यों इन देशों को मिली धमकी?
अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम (Lindsey Graham) ने उन देशों को कड़ी चेतावनी दी है, जो अभी रूस से सस्ता तेल का आयात कर रहे हैं। इंटरव्यू में ग्राहम ने चीन, भारत और ब्राजील को लेकर कहा कि इन देशों को ट्रंप के व्यापार कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। ये 3 देश रूस से करीब 80 फीसदी कच्चे तेल की खरीदारी करते हैं, और इसी कारण रूस को यूक्रेन के खिलाफ जंग के लिए पैसे जुटाने में मदद मिल रही है। अगर ये देश सस्ते रूसी तेल की खरीदारी बंद करते हैं तो रूस की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट लगेगी।

ग्राहम की धमकी
लिंडसे ग्राहम डॉनल्ड ट्रंप के करीबी सांसदों में गिने जाते हैं। आक्रामक विदेश नीति उनकी एक और पहचान है। फॉक्स न्यूज से इंटरव्यू में ग्राहम ने कहा, ट्रंप चाहते हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मिलने वाली वित्तीय सहायता बंद हो जाए। इसके लिए ट्रंप उन देशों से जुड़े आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना भी बना रहे हैं, जो पुतिन की मदद कर रहे हैं।
अगर आप इस युद्ध को जारी रखने के लिए रूस से तेल खरीदते रहे, तो हम आपको पूरी तरह से तबाह कर देंगे। आपकी अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर देंगे। क्योंकि आप जो कर रहे हैं, वो खून का पैसा है। क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप इस खेल से थक चुके हैं।
सीनेटर ने दिए दो विकल्प
सीनेटर ने चीन, भारत और ब्राजील को स्पष्ट रूप से कहा कि, इन देशों के सामने अब दो विकल्प आने वाले हैं, या तो ये सभी देश अमेरिकी अर्थव्यवस्था को चुनें या फिर पुतिन कि मदद करें। उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि ये देश अमेरिकी अर्थव्यवस्था को ही चुनेंगे।
पुतिन को भी दे डाली चेतावनी
सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भी ललकारता हुए कहा, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ तुमने अपने जोखिम पर खेला है। आपने एक बड़ी गलती की है। अब आपकी अर्थव्यवस्था लगातार चरमराती रहेगी। हम यूक्रेन को हथियार भेज रहे हैं। ताकि यूक्रेन के पास पुतिन से लड़ने के लिए हथियार हों। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि पुतिन पुराना सोवियर संघ बनाने की कोशिश कर रहें हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications