Earthquake in Japan: राजधानी टोक्यो की कांंपी धरती, 7.1 तीव्रता से आया भूकंप, सुनामी अलर्ट
नई दिल्ली, 16 मार्च। जापान की राजधानी टोक्यो में बुधवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि बुधवार की रात लगभग 8.06 बजे जापान के टोक्यो से लगभग 297 किमी उत्तर पूर्व में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया।

20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई
टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से एएफपी ने बताया कि जापान में भूकंप के बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है।लेकिन राजधानी और अन्य जगहों पर बिजली धीरे-धीरे बहाल की जा रही थी।
क्षेत्रीय ऊर्जा कंपनी तोहोकू इलेक्ट्रिक पावर ने कहा कि पूर्वोत्तर में, 156,000 घरों में बिजली चली गई।
Recommended Video

उत्तरी जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई
राष्ट्रीय भूकपं विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 की नापी गई। इस तेज भूकंप के बाद उत्तरी जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

भूकंप आते ही घरों से बाहर निकले लोग
तेज भूकंप के झटके लगने पर स्वयं को सुरक्षित करने के लिए लोग अपने घरों से बाहर आ गए। टोक्यो के लोगों में इस भूकंप के बाद जबरदस्त खौफ समा गया है। हालांकि अभी तक इस भूकंप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रिंग ऑफ फायर एरिया कहा जाता है
बता दें जापान में भूकंप आते रहते हैं इसके रिंग ऑफ फायर एरिया कहा जाता है। इसीलिए यहां घर और बड़ी इमारत काे ऐसे डिजाइन किया जाता है ताकी भूकंप आने पर वो सुरक्षित रहे। मालूम हो फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट इसी क्षेत्र में स्थित हैं यहीं कारण है कि इसकी निगरानी कड़ाई से की जाती है।

फुकुशिमा संयंत्र में सब कुछ सामान्य हैं
जापान की सरकार के शीर्ष प्रवक्ता हिरोकाज़ु मात्सुनो ने संवाददाताओं से कहा, "फुकुशिमा और (पड़ोसी क्षेत्र) मियागी में पुलिस और एम्बुलेंस को कॉल कर रहे हैं। इस भूकंप से कितना नुकसाना हुआ इस आंकलन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। जापान के परमाणु प्राधिकरण ने कहा कि फुकुशिमा संयंत्र में सब कुछ सामान्य हैं जहां 2011 में पूर्वी तट पर 9.0-तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया था, जिससे एक घातक सुनामी और परमाणु आपदा हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications