Earthquake: न्यूजीलैंड में आया 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड में गुरुवार को 7.1 तीव्रता वाला जोरदार भूकंप आया है, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र उत्तर द्वीप के पूर्व में था। न्यूजीलैंड के समय अनुसार भूकंप सुबह 06:57 बजे आया। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र ने इतने बड़े झटके के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी है। लोगों को समुद्री इलाकों को खाली करने और वहां से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

New Zealand

यह चेतावनी समुद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले इलाकों के लिए जारी की गई है। भूकंप से झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के बाद भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले 10 फरवरी को भी न्यूजीलैंड के उत्तरी क्षेत्र में गहरे समुद्र में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई थी।

वहीं 11 फरवरी को भी ऑस्ट्रेलियाई मौसम एजेंसी ने दक्ष‍िण प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण सुनामी आने के खबर की पुष्टि की थी। ऑस्ट्रेलिया में सुनामी को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया था। ऑस्ट्रेलिया के अलावा न्यूजीलैंड, न्यू कैलेडोनिया, वनुआतू, फिजी और अन्य प्रशांत द्वीप के लिए भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने दक्षिणी प्रशांत महासागर के इन देशों के लिए सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन सभी देशों में आपातकालीन सहायता एजेंसिया को अलर्ट कर दिया गया। बता दें कि पिछले कुछ सप्ताह से यहां कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में देर रात फिर आए भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+