इंडोनेशिया: सुमात्रा द्वीप पर आया 6.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप तट पर शुक्रवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 दर्ज की गई। वहीं यूरोपियन मेडिटरेनियन सिसमोलॉजिकल सेंटर के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.1 रिक्टर स्केल मापी गई है। इंडोनेशियाई भूभौतिकी एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। प्रशासन की ओर से समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को उंचे स्थाने पर जाने के लिए कहा गया है।

Earthquake

वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि, भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। इस भूकंप के केंद्र जावा के द्वीप पर बैंटेन प्रांत के तेलुक बेतुंग शहर से लगभग 227 किमी था और और यह 42.8 किमी (26.5 मील) की गहराई पर उत्पन्न हुआ था। भूकंप से किसी भी प्रकार की कोई क्षति या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि भूकंप के झटके काफी तेज थे जिसे जकार्ता में भी महसूस किए गए।

इससे पहले जुलाई में इंडोनेशिया के तट पर 6.9 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद भी सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी थी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया था कि भूकंप का केंद्र उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु के बीच मोलुक्का सागर में स्थित था। भूकंप का केंद्र जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

बता दें कि, पिछले साल सुलावेसी द्वीप के पालू में इसी तीव्रता के भूकंप के कारण 2200 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, जबकि हजारों लापता हो गए। इससे पहले 26 दिसंबर, 2004 को सुमात्रा तट से दूर 9.1 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था जिसमें हिंद महासागर इलाके में 2.2लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। मृतकों में 1,70,000 लोग इंडोनेशिया के थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+