Earthquake: तिब्बत में देर रात भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2
तिब्बत में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है।

Earthquake: तिब्बत में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप के झटके रात 1.12 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है। यह भूकंप तिब्बत के जिजैंग में महसूस किए गए है। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। गौर करने वाली बात है कि पिछले दिनों ने दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई पूर्व के राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद लोग घर से बाहर निकल आए थे।
वहीं न्यू गिनिया में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पैपुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके काफी तेज महसूस किए गए हैं, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 दर्ज की गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस भूकंप से कितना नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications