Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रूस में 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद फटा ज्वालामुखी, कई किलोमीटर ऊपर तक निकला लावा

रूस के पूर्वी तट पर आए भीषण भूकंप के बाद शिवेलुच में ज्वालामुखी फट गया है। यहां 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था। यहां की तस्वीरें सामने आई हैं, उसे देखकर पता चलता है कि ज्वालामुखी की समुद्र तल से 8 किलोमीटर ऊपर तक पहुंच रही है। ज्वालामुखी से लावा की एक धारा भी निकली थी। अच्छी बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शिवेलुच रूस के कामचटका क्षेत्र में लगभग 181,000 निवासियों वाले तटीय शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 280 मील की दूरी पर स्थित है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने उल्लेख किया कि भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 55 मील दूर था और इसकी गहराई लगभग 30 मील थी।

earthquake

भूकंप से "बड़ी क्षति" नहीं हुई, लेकिन संभावित नुकसान के लिए इमारतों, विशेष रूप से सामाजिक सुविधाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। भूकंप के बावजूद रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने चेतावनी दी कि "इस भूकंप से रूस के तटों के साथ भूकंप के केंद्र के 300 किमी के भीतर खतरनाक सुनामी लहरें संभव हैं।"

भूकंप के कारण प्रभावित क्षेत्र के निवासियों ने अपने घर खाली कर दिए। TASS की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के कारण फर्नीचर गिर गया और बर्तन टूट गए। रूसी विज्ञान अकादमी की भूभौतिकीय सेवा की कामचटका शाखा ने शनिवार को 07:21 बजे पर एक आफ्टरशॉक की सूचना दी। इस आफ्टरशॉक की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई।

अधिकारी सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ज्वालामुखी विस्फोट और भूकंपीय गतिविधि से जुड़े किसी भी अन्य जोखिम का आंकलन करने के लिए स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+