फिलिपींस में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.5, सुनामी का अलर्ट जारी
फिलिपींस के मिंडनाव में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रत 7.5 दर्ज की गई है। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर की ओर से भूकंप की जानकारी दी गई है। भूकंप की गहराई सतह से 63 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के तेज झटके के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है।
पिछले महीने भी फिलिपींस में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 दर्ज की गई थी। उस दौरान भूकंप के झटकों की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई थी। 17 नवंबर को आए भूकंप के झटके की वजह से 17 लोग घायल हुए थे, जबकि 50 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए थे।

सुनामी की चेतावनी जारी करने के साथ ही सरकारी एजेंसी ने मिंडानाओ के पूर्वी तट पर सुरिगाओ डेल सुर और दावाओ ओरिएंटल प्रांत के निवासियों को ऊंची जगह पर जाने की सलाह दी गई है। सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार दक्षिणी फिलिपींस, इंडोनेशिया, पलाऊ और मलेशिया के कुछ हिस्सों में सुनामी आ सकता है ।
बता दें कि फिलिपींस में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। यहां भूकंप आम है, यह रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, प्रशांत महासागर के चारो ओर घूमने वाले ज्वालामुखियों की एक बेल्ट यहां पर है जिसमे अक्सर गतिविधियां होती रहती है ,जिसकी वजह से यहां अक्सर भूकंप आता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications