निकारागुआ में भूंकप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1
नई दिल्ली। दुनिया इस पहले से ही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ रही है, ऐसे में प्राकृतिक आपदा लोगों की मुश्किलों को दोगुना कर रही है। निकारागुआ में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। निकारागुआ तट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल 5.1 है। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके राजधानी मानगुआ की बिल्डिंग में महसूस किए गए हैं। हालांकि इसके केंद्र की अभी तक जानकारी नहीं हासिल हो सकी है। फिलहाल भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications