न्यूजीलैंड में 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा टलने से लोगों को राहत

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में आज काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 दर्ज की गई है। भूकंप के ये झटके आज उत्तर-पूर्व न्यूजीलैंड के रिमोट इलाके केरमाडेक द्वीप पर महसूस किए गए हैं। जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। शुरुआती अनुमान के बाद समुद्र के किनारे पर संभावित खतरे की बात कही गई थी, साथ ही सभी बड़ी और छोटी नावों को अलर्ट किया गया था। अलर्ट के बाद न्यूजीलैंड की सिविल डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ने आठ मिनट के भीतर इन जगहों पर को खाली करा लिया था।

earthquake

शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.4 दर्ज की गई थी, जोकि बाद में यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार 7.2 बताई गई। हालांकि बाद में पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने भी सुनामी की चेतावनी को वापस ले लिया। लेकिन इस बात को लेकर सतर्क किया गया कि जहां पर भूकंप आया है वहां समुद्री किनारों पर पानी बढ़ सकता है। बता दें कि यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार 10.55 बजे न्यूजीलैंड के शहर तौरांग से 928 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई में महसूस किए गए।

बता दें कि इन द्वीपों पर ज्वालामुखी की चोटियां हैं, जिसमे से कुछ अभी भी सक्रिय हैं, जिसकी वजह से समुद्र का स्तर बढ़ जाता है और अक्सर रिक्टर स्केल पर 7 की तीव्रता तक का भूकंप आता है। पिछले सालों की बात करें तो 2006 में एक बार, 2007 में दोबारा एक बार और 2011 में दो बार भूकंप के झटके यहां महसूस किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+