Earthquake in Myanmar: म्यांमार और बैंकॉक में जोरदार भूकंप, कई इमारतें गिरीं, लोग दहशत में
Earthquake in Myanmar: शुक्रवार, 28 मार्च को म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप का झटके इतना तेज था कि इसके झटके दिल्ली एनसीआर तक महसूस किया गया है।
अभी तक इस झटके से जान-माल या कितनी हानि हुई है इसकी अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Earthquake in Myanmar: भूकंप के दो झटकों से हिल उठा म्यांमार
भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक भूकंप का एपिसेंटर म्यांमार के साउदर्न कोस्ट के पास था। अब तक आई जानकारी के मुताबिक म्यांमार और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
म्यांमार में आए भीषण भूकंप के तेज झटकों के कारण लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई, जिसके प्रभाव से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक झटके महसूस किए गए।
Earthquake in Myanmar: गगनचुंबी इमारत गिरी, मची अफरातफरी
भूकंप के कारण बैंकॉक में एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत गिरने की खबर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं।
Earthquake in Myanmar: भूकंप का केंद्र और वैज्ञानिक कारण
भूकंप का केंद्र म्यांमार के दक्षिणी तट के सागाइंग इलाके के पास था। जर्मनी के GFZ भूविज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया था, जिससे झटकों की तीव्रता अधिक रही।












Click it and Unblock the Notifications