भूकंप से कांपी जापान के होक्काइडो की धरती, महसूस किए गए तेज झटकेे, रिएक्टर स्केल पर मापी गई 6.1 तीव्रता
भूकंप से कांपी जापान के होक्काइडो की धरती, महसूस किए गए तेज झटकेे, रिएक्टर स्केल पर मापी गई 6.1 तीव्रता

शनिवार की शाम एक बार फिर जापान के होक्काइडो की धरती भूकंप के झटके से कांप उठी। यूएसजीएस के अनुसार जापान के होक्काइडो में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार शनिवार को ये भूकंप जापान उत्तरी आयरलैंड होक्काइडो में शाम आया।
जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो के पूर्वी हिस्से में ये भूकंप आया है। नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर अर्थ साइंस एंड डिजास्टर रेजिलिएंस (NIED) के अनुसार भूकंप नेमुरो प्रायद्वीप में 61 किलोमीटर (38 मील) की गहराई में आया।20 फरवरी को आए भूकंप का केंद्र ओबिहिरो सिटी से 9 किलोमीटर दूर 112 किलोमीटर की गहराई में था। एक सप्ताह में दोबारा जिस शहर ओबिहिरो में भूकंप आया उस शरर की आबाद 173,000 मात्र है। हालांकि अधिकारियों द्वारा सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
बता दें जापान के मुख्य उत्तरी द्वीपों में से एक होक्काइडो में अभी 20 फरवरी को भूकंप आया था तब भी ये शहर भूकंंप से हिल गया था। जापान के होक्काइडो में सोमवार यानी 20 फरवरी को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था।












Click it and Unblock the Notifications