इंडोनेशिया के जकार्ता में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2
इंडोनेशिया में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके देश की राजधानी जकार्ता में महसूस किए गए हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से कहा गया है कि भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के नुकसान और जानमानल की खबर सामने नहीं आई है।

इंडोनेशिया के साथ अमेरिका और जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जापान में भूकंप की तीव्रता सबसे अधिक दर्ज की गई है। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 दर्ज की गई है जबकि अमेरिका में भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई है।
इंडोनेशिया के मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि जावा द्वीप के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों को जकार्ता में भी महसूस किया गया। यहां भूकंप के झटकों के बाद इमारतों को खाली करा लिया गया।
गौर करने वाली बात है कि आमतौर पर भूकंप के झटके 5 सेकेंड तक महसूस किए जाते हैं लेकिन इंडोनेशिया में तकरीबन 10 सेकेंड तक यह झटके महसूस किए गए।












Click it and Unblock the Notifications