Earthquake: इंडोनेशिया के हलमहेरा में महसूस किया गया भूकंप का तेज झटका, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता
Earthquake: इंडोनेशिया के हलमहेरा में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। धरती डोलते ही लोगों के बीच हड़कंप मच गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि सोमवार को इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु प्रांत में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता मापी गई।

इंडोनेशियाई भूवैज्ञानिक एजेंसी ने सुनामी का कोई खतरा नहीं बताते हुए तीव्रता 5.9 आंकी है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र जेलोलो शहर से 11 किलोमीटर (6.8 मील) उत्तर पूर्व, उत्तरी मालुकु में 168 किलोमीटर (104 मील) की गहराई पर था।
हालांकि, किसी तरह की क्षति या हताहत की खबर नहीं है। इंडोनेशिया "पैसिफिक रिंग ऑफ फायर" में फैला हुआ है, जो उच्च भूकंपीय गतिविधि का एक क्षेत्र है जो कई टेक्टोनिक प्लेटों के ऊपर स्थित है।
यह भी पढ़ें- Earthquake: बंगाल की खाड़ी में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता












Click it and Unblock the Notifications