Earthquake: बंगाल की खाड़ी में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
Earthquake In Bay of Bengal: बीते कुछ महीनों से भूकंप के झटके लगातार लोगों के अंदर दहशत पैदा कर रहे हैं। हाल ही में मोरक्को में आए विशानकारी भूकंप से 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं अब एक बार फिर तेज भूकंप की सूचना मिली है।
अब बंगाल की खाड़ी में भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज सुबह 1 बजकर 29 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में कंपन हुआ।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप की गहराई 70 किमी दर्ज की गई है। एनसीएस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि " भूकंप की तीव्रता: 4.4, 11-09-2023 को 01:29:06 पर आया, अक्षांश: 9.75 और लंबाई: 84.12, गहराई: 70 किलोमीटर, स्थान: बंगाल की खाड़ी, भारत।"
बता दें कि इससे पहले शनिवार (9 सितंबर) को त्रिपुरा के धर्मनगर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जो कि 43 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। हालांकि उस भूकंप में किसी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली।
वहीं 3 सितंबर को अंडमान सागर में भूकंप की घटना सामने आई थी। जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई थी।
मोरक्को में भूकंप से 2 हजार लोगों की मौत
मोरक्को में शुक्रवार (08 सितंबर) रात को 6.8 तीव्रता का तबाही मचा देने वाला शक्तिशाली भूकंप आया था। इस भीषण भूकंप से 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, सैकड़ों कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान तटीय शहरों रबात, कैसाब्लांका और एस्सौइरा में हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications