Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान मे आधी रात हिला धरती, आया 4.3 तीव्रता का भूकंप
पिछले कुछ दिनों में दुनिया के कई देशों में एक बाद एक भूकंप के झटके आए। पापुआ न्यू गिनी के बाद अफगानिस्तान में रात करीब 1.09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप प्रभावित इलाके में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। इसके पहले बुधवार को पपुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके आए। जिसकी तीव्रता 5.2 मापी गई।
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते है। पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से भारी नुकसान हुआ। इस साल 8 सितंबर को मोरक्को में और 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। इस बीच एक बार फिर अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए।

वहीं पापुआ न्यू गिनी में आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई। दो दिन पहले गुआम में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। बुधवार को पापुआ न्यू गिनी के लाई (Lae) से 54 किलोमीटर वेस्टर्न नॉर्थवेस्ट में भूकंप आया। ये झटके भारतीय समयानुसार बुधवार, 20 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर महसूस किए गए।












Click it and Unblock the Notifications