अर्जेंटीना में G-20 के लिए जमा हुए दुनिया के कई बड़े नेता, लगे भूकंप के झटके

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है जहां ब्यूनस आयर्स में भूकंप झटके महसूस किए गए हैं। ब्यूनस आयर्स में ही जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए विश्व के बीस बड़े आर्थिक देश इकट्ठा हुए हैं। ब्यूनस आयर्स के दक्षिणी प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जहां डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमिर पुतिन, थेरेसा मे और नरेंद्र मोदी जैसे बड़े नेता मौजूद हैं। अर्जेंटीना की राजधानी में 30 नवंबर से 1 दिसबंर तक 13वें जी-20 शिखर सम्मेलन का आयेजन किया गया है।

अर्जेंटीना: G-20 समिट वाले शहर में लगे भूकंप के झटके

यूरोपियन भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के मुताबिक, ब्यूनस आयर्स के दक्षिणी क्षेत्र में 3.8 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि भूकंप के धूजने का आवाज सुनाई भी दी है। यूएस जियॉलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, दोपहर करीब 1.27 बजे भूकंप झटके लगे, जिसकी गहराई 10 किमी तक आंकी गई है।

अर्जेंटीना में भूकंप के झटके उस वक्त महसूस किए गए हैं, जब आज ही जी-20 शिखर सम्मेलन का आगाज हुआ है। ब्यूनस आयर्स में दुनिया भर के नेता अतंरराष्ट्रीय व्यापार और विश्व कूटनीति के लिए जमा हुए हैं। जहां व्यापार और आतकंवाद से लेकर क्लाइमेट चेंज तक तमाम चुनौतियों पर चर्चा होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+