China Hotan Quake: भूकंप के झटकों से कांप उठा चीन, होतान में 4.7 की तीव्रता से हिली धरती
फरवरी में तुर्की और सीरिया की सीमा पर भूकंप के तेज झटके आए थे, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। तुर्की को भूकंप से 100 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

Earthquake hits China's Hotan: फरवरी में आए भीषण भूकंप ने तुर्की को अभी तक दहला रखा है और तुर्की और सीरिया में आए भूकंप की वजह से एक लाख से ज्यादा लोग मारे गये हैं। लिहाजा, दुनिया के किसी भी हिस्से में जब धरती डोलती है, तो इंसान डर से बदहवास हो जाता है। ताजा रिपोर्ट के मुताबित, चीन में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं, जिसने लोगों को डरा दिया है।
चीन में भूकंप के झटके
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया है, ये भूकंप चीन के होतान शहर में आया है और रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई है। ये भूकंप बुधवार को चीन के होतान से 263 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में आया है। होतान शहर, पश्चिमी चीन के एक स्वायत्त क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिमी शिनजियांग में एक प्रमुख नखलिस्तान शहर में है। यूएसजीएस ने बताया है, कि भूकंप 02:32:21 (यूटीसी+05:30) पर आया और भूकंप का केन्द्र होतान में 17 किमी की गहराई में था। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications