बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की मुलाकात, भारत आने का दिया न्यौता

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। बंग्लादेश पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर (EAM S Jaishankar) ने पीएम शेख हसीना से मुलाकात कर उन्हें भारत आने न्यौता दिया है। एस जयशंकर का बंग्लादेश के बंगबंधु एयरपोर्ट पर उनका बंग्लादेशी समकक्ष एके अब्दुल मोमन ने उनका स्वागत किया। अपने यात्रा के बाद बंग्लादेश से विदेश मंत्री एस जयशंकर भूटान के लिए रवाना हो जाएंगे।

S Jaishankar with PM Sheikh Hasina

बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की आगामी जुलाई में भारत यात्रा होने वाली है। ऐसे में एस जयशंकर की यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुरुवार को बंग्लादेश पहुंचे विदेश मंत्री एस जयंशकर का स्वागत उनके बंग्लादेशी समकक्ष ए के अब्दुल मोमन ने की। बंगबंधु हवाई अड्डे पर जयशंकर का स्वागत किया। इस दौरान विदेश सचिव मसूद बिन मोमन और भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी भी इस मौके पर मौजूद रहे। बंग्लादेश में एस जयशंकर और बंग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमेन के बीच मोमन के साथ विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता हुई।

भारत बंग्लादेश के कई मुद्दों पर बंग्लादेशी समकक्ष डॉ एके अब्दुल मोमेन (Dr AK Abdul Momen) और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान बंग्लादेश के समकक्ष डॉ. मेमन भारत से काफी आशान्वित दिखे। उन्होंने भारत बंग्लादेश संबंधों की तारीफ की और कहा कि भारत के साथ हमारी द्विपक्षीय साझेदारी तेजी से आगे बढ़ रही है।

बंग्लादेश से शुक्रवार को विदेश मंत्री जयशंकर के भूटान रवाना होने का कार्यक्रम है। विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार को संक्षिप्त आधिकारिक यात्रा पर उन्होंने अपने बंग्लादेशी समकक्ष से वार्ता की है। वर्ता के बाद मेमन ने ट्वीट कर कहा कि वे बंग्लादेश संयुक्त परामर्शदात्री आयोग (Joint Consultative Commission) के लिए उनकी मेजबानी को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने आगे लिखा कि बंग्लादेश की अपने करीबी पड़ोसी देश से साझेदारी तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने भारत बंग्लादेश के बीच संबंधों की प्रशंसा की है।

बंग्लादेश के विदेश मंत्री से चर्चा के बाद एस जयशंकर ने देरशाम पीएम शेख हसीना से मुलाकात। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की और से पीएम हसीना को भारत आने का न्यौता दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+