8 साल की बेटी निकली 30 की, परिवार को खत्म करने योजना बना रही थी

इंडियाना। अमेरिका में रहने वाला एक दंपति अपनी जिस बेटी को 8 साल की समझता था, वह असल में 30 साल की निकली और पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बना रही थी। दरअसल दंपति ने इस लड़की को गोद लिया था। उन्हें इसकी उम्र 8 साल बताई गई थी।

Natalia

तभी इस परिवार को लड़की की गतिविधियों पर कुछ संदेह हुआ। जिसके बाद इन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर ने इन्हें बताया कि जिस लड़की को वह 8 साल का समझ रहे हैं, उसकी वास्तविक उम्र 14 साल से अधिक है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के इंडियाना में रहने वाले इस परिवार ने साल 2010 में एक लड़की को गोद लिया था।

उन्हें लड़की की कद काठी से उसकी उम्र के बारे में ठीक से पता नहीं चल पाया। अब इस लड़की पर ही आरोप लगा है कि ये अपनी असली मां के कहने पर इस परिवार को खत्म करने की साजिश रच रही थी। नटालिया नाम की ये लड़की बौनेपन का शिकार है। उसे क्रिस्टीन और माइकल बार्नेट नामक दंपति ने गोद लिया था।

गोद दे दिया था

गोद दे दिया था

लड़की की असली मां एना वोलोडायमिव्रना (40) यूक्रेन में रहती हैं। उनका कहना है कि उनकी तीन फीट की बेटी 16 साल की है। उन्होंने विकलांग होने के कारण अपनी बेटी को गोद दे दिया था और अब उसपर लगाए जा रहे आरोपों से हैरान हैं। एना का कहना है कि वो बच्ची को पाल नहीं पातीं इसलिए उसे गोद दे दिया। एना चाहती हैं कि उनकी बेटी को 18 साल का होते ही यूक्रेन लाया जाए।

नटालिया नाम की दिव्यांग लड़की अब एक ईसाई पादरी एंटोन मैन्स के साथ रहती है। उनके परिवार में उनकी पत्नी सिंथिया और पांच बच्चे हैं। ये लोग इंडियाना में ही रहते हैं। इनका कहना है कि बर्नेट्स का परिवार उसे फ्लैट में अकेला छोड़कर कनाडा चला गया था।

परिवार को खत्म करना चाहती थी

परिवार को खत्म करना चाहती थी

नटालिया को गोद लेने वाले दंपति का कहना है कि नटालिया उनके परिवार को खत्म करना चाहती थी। उन्होंने अनाथ समझकर उसे गोद लिया था। वह सबको जान से मारने की धमकी देती थी। वो कुछ ऐसी तस्वीरें भी बनाती थी, जिससे साफ पता चलता था कि वो उन्हें मारना चाहती है। वो आधी रात को परिवार के सदस्यों के सामने आकर खड़ी हो जाती थी।

क्रिस्टीन कहती हैं कि उन्होंने एक बार नटालिया को उनकी कॉफी में केमिकल, ब्लीच और विंडेक्स जैसा कुछ मिलाते हुए देखा था। जब उन्होंने उससे पूछा कि वो ऐसा क्यों कर रही है, तब उसने कहा कि वो उन्हें मारना चाहती है।

मनोचिकित्सा यूनिट में भर्ती

मनोचिकित्सा यूनिट में भर्ती

उसने उन्हें 2012 में करंट से मारने की कोशिश भी की थी। क्रिस्टीन ने उसकी उम्र को 30 साल बताया। नटालिया सबके लिए खतरा बन गई थी, जिसके चलते उसे मनोचिकित्सा यूनिट में भर्ती कराया गया था।

वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें नटालिया फ्लैट में अकेली मिली थी। उसने बताया था कि उसका परिवार उसे छोड़कर चला गया था। जिसके बाद इस मामले की करीब पांच साल तक जांच की गई। इस दंपति के खिलाफ आश्रित को छोड़ने के दो मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि क्रिस्टीन इन आरोपों को गलत बता रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+