चर्च के कन्‍फेशन बॉक्‍स में ही बना डाली पोर्न फिल्‍म

नई दिल्‍ली। नीदरलैंड्स के टिलबर्ग का एक चर्च इन दिनों कानूनी पचड़ों में फंसा है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इस चर्च के कन्‍फेशन बॉक्‍स में गुपचुप तरीके से पोर्न फिल्‍म की शूटिंग (बॉक्‍स में सेक्‍स करते दो लोगों दिखाया गया) की गई। मामला उस वक्‍त सामने आया जब यह पोर्न क्‍लिप वायरल हो गई और चर्च ने इसपर आपत्ति जताई।

चर्च में हुई पोर्न फिल्‍म की शूटिंग, कोर्ट ने कहा- कोई बात नहीं

मसला कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने यह जरूर माना कि चर्च में पोर्न फिल्‍म की शूटिंग अपमानजनक है लेकिन नीदरलैंड्स में इसके खिलाफ कोई कानून नहीं है।इस मामले में कोर्ट की तरफ से शिकायत दर्ज कराया गया था लेकिन सरकारी वकील की दलील के बाद उसे खारिज कर दिया गया। सेंट जोसेफ चर्च के पुजारी फादर जान वैन नूरवेगन ने कहा कि वह डच अधिकारियों के फैसले से नाखुश हैं। कोर्ट के इस निर्णय के बाद एक अन्य चर्च आधिकारी ने कानून प्रणाली पर सवाल उठाया और कहा कि इसमें बदलाव की सख्‍त जरूरत है।

क्‍या था पूरा मामला

जानकारी के मुजाबिक सेंट जोसेफ चर्च के कंफेशनल बॉक्‍स में चोरी से पोर्न फिल्‍म की शूटिंग कर ली गई। इस फिल्‍म के कुछ भाग शॉपिंग मॉल में भी शूट किए गए। इसके बाद नीदरलैंड की पोर्न स्‍टार किम होलैंड ने इसके अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।

हालांकि विवाद बढ़ा तो किम ने चर्च से माफी जरूर मांगी लेकिन तबतक मामला कोर्ट पहुंच गया। लेकिन जज ने अपने फैसले में इसे आपराधिक न मानते हुए कोर्ट की शिकायत याचिका को खारिज कर दिया। स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक सरकारी वकील ने कहा कि इस पूरे मामले में चर्च में गैरकानूनी प्रवेश का कोई सवाल ही नहीं है। ऐसे में फिल्म बनाने वाले और कलाकारों पर मुकदमा चलाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+