अमेरिका में धूल भरे तूफान और बवंडर से भारी तबाही, हाईवे पर दर्जनों गाड़ियों की टक्कर, 6 की मौत

ट्वीटर पर कई तस्वीरें और वीडियो अपलोड की गई हैं, जो देखने में काफी भयानक मालूम हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है, कि गाड़ियों के बीच हुई टक्कर के बाद आग लगी हुई है।

us dust storm

US Dust Storm: अमेरिका के कुछ हिस्सों में आए भीषण तूफान और भारी बवंडर से काफी नुकसान की खबर है और इलिनोइस के स्प्रिंगफील्ड के दक्षिण में सोमवार की सुबह धूल भरी आंधी के कारण कम से कम छह लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए हैं।

गवर्नर जे.बी. प्रित्जकर ने इस तूफान को भयानक कहा है और गाड़ियों के बीच हुई इस टक्कर को भीषण बताया है। गवर्नर ने बताया है, कि राज्यों को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे-55 को दोनों दिशाओं से करीब 30 मील तक के लिए बंद कर दिया गया है।

ट्वीटर पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो देखने में काफी भयानक मालूम हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है, कि गाड़ियों के बीच हुई टक्कर के बाद आग लगी हुई है। धुएं निकल रहे हैं। दर्जनों गाड़ियां लाइन में लगी हैं और तेज तूफान चल रहा है। वीडियो में कुछ पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस भी नजर आ रही हैं।

धूल की वजह से दृश्यता हुई थी शून्य

इलिनोइस राज्य के पुलिस मेजर रेयान स्टारिक ने मीडिया को बताया, कि "दुर्घटनाओं का कारण राजमार्ग के पार खेत की तरफ से आने वाली धूल भरी हवाओं का उड़ना है, जिसकी वजह से दृश्यता शून्य हो गई थी।" उन्होंने कहा, कि मरने वालों की सटीक संख्या बाद में दिन में जारी की जाएगी। हालांकि, अभी तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।

स्टारिक ने कहा, कि दुर्घटनाओं में 40 से 60 यात्री कारें और कई ट्रैक्टर-ट्रेलर शामिल थे, जिनमें से दो में आग लग गई। कम से कम 30 घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया है। वहीं, मॉन्टगोमरी काउंटी के अधिकारियों ने कहा, कि आग को बुझाने के लिए एक टीमें काम कर रही हैं, वहीं 10 हेलीकॉप्टरों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

WSIL के मुख्य मौसम विज्ञानी निक हॉसन के अनुसार, खेतों में ताजा खेती हुई है, जिसकी वजह से खेत में अभी मिट्टी की खुदाई की गई है, लिहाजा तूफान में खेत से मिट्टी उड़ने लगी और लोग कुछ देख नहीं पा रहे थे, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है।

मॉन्टगोमरी काउंटी में आपातकालीन सेवाओं के निदेशक केविन शॉट ने कहा, कि यह एक "बहुत कठिन नजारा" था और "इसके लिए टीमों को प्रशिक्षित करना बहुत कठिन होता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+