VIDEO: ब्रिटेन की रॉयल फैमिली में आए नन्हा मेहमान की पहली झलक
#WATCH Duke and Duchess of Cambridge outside London hospital following the birth of their baby. pic.twitter.com/r8XPf0Y9FT
— ANI (@ANI) April 23, 2018
लंदन। डचेस ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन ने सोमवार शाम बेटे को जन्म दिया। यह उनकी और प्रिंस विलियम की तीसरी संतान है। केंसिंगटन पैलेस ने तीसरे बेबी की की घोषणा की जिसका जन्म सुबह 11 बजे हुआ। अपने बेटे के जन्म के वक्त प्रिंस विलियम हॉस्पिटल में ही मौजूद थें। रॉयल पैलेस के प्रवक्ता ने कहा कि बेबी और केट दोनों ही स्वस्थ है। वहीं, रॉयल फैमिली के सीनियर मैंबर्स इस खबर को सुनकर बहुत खुश है।
केंसिंगटन पैलेस ने कहा कि कि बच्चे का नाम का नाम निश्चित रूप से जल्द ही घोषित किया जाएगा। रॉयल फैमिली के नए सदस्य का जन्म लंदन में सेंट मैरी अस्पताल में हुआ। बता दें कि प्रिंस जॉर्ज और क्विन शार्लोट का जन्म भी इसी हॉस्पिटल में हुआ था। केट को सोमवार को सुबह 6 बजे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।
शाही दंपती पहले से ही एक बेटे प्रिंस जॉर्ज और बेटी प्रिंसेस शार्लोट के माता-पिता हैं। प्रिंस विलियम का यह बेटा शाही गद्दी का पांचवां उम्मीदवार होगा। इस दौड़ में उसके आगे उसके दादा प्रिंस चार्ल्स, पिता प्रिंस विलियम, भाई प्रिंस जॉर्ज और बड़ी बहन प्रिंसेस शार्लेट है। इस नन्हें मेहमान के आने से उनके चाचा प्रिंस हैरी शाही गद्दी के छठें नंबर के उम्मीदवार हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: ब्रिटेन: रॉयल फैमिली में हुआ नए प्रिंस का वेलकम, विलियम और केट ने दिया तीसरे बेबी को जन्म