डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन होम आइसोलेशन में, कोविड मरीज के संपर्क में आने के बाद लिया फैसला
लंदन, 5 जुलाई: डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन 10 दिनों के लिए होम क्वारंटीन हो गई हैं। कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आने के बाद उन्होंने दस आइसोलेशन में रहने का फैसला लिया है। केंसिंग्टन पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केट को कोरोना का कोई कोई लक्षण नहीं है, लेकिन सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए वो सेल्फ आइसोलेशन में चली गई हैं। बयान में कहा गया है कि पिछले हफ्ते डचेज ऑफ कैंब्रिज एक व्यक्ति के संपर्क में आई थीं, जो बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में एहतियातन वो भी क्वारंटीन हो गई हैं।

ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के 73 साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को केट को अपने पति प्रिंस विलियम के साथ एक कार्यक्रम में भी शामिल होना था लेकिन क्वारंटीन होने के चलते वो इसमें नहीं जा सकीं। ब्रिटिश नियमों के अनुसार केट को 10 दिन तक होम क्वारंटीन रहने होगा। बता दें कि 39 वर्षीय के केट और विलियम कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ले चुके हैं।
केट मिडलटन ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू हैं। उन्होंने प्रिंस विलियम से शादी की है। 2010 में विलियम ने केट को शादी के लिए प्रपोज किय था। इसके बाद अप्रैल 2011 में दोनों ने शादी की। जिसके बाद केट मिडलटन प्रिंस विलियम की पत्नी और कैथरीन, डचेस ऑफ केंब्रिज बन गईं।












Click it and Unblock the Notifications