दिवाली सेलिब्रेशन में दुबई पुलिस के बैंड ने बजाया राष्ट्रगान, VIDEO देख हर भारतीय को हो रहा गर्व

नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि इस बार दिवाली रविवार को है लेकिन उसकी तैयारियां एक हफ्ते पहले से शुरू हो गई है। एक भारतीय दुनिया के किसी भी कोने में हो वह अपना त्योहार मनाना कभी नहीं भूलता। विदेशों में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं जिसमें से दुबई एक ऐसा देश है जिससे भारत के लोगों का कुछ ज्यादा ही लगाव है। दिवाली के सीजन में दुबई सरकार भी भारतीयों के लिए लेजर शो और आतिशबाजी का आयोजन करती है जहां सिर्फ भारत के ही नहीं कई अन्य देशों के लोग भी दिवाली मनाने आते हैं।

कार्यक्रम की शुरूआत भारत के राष्ट्रगान से

कार्यक्रम की शुरूआत भारत के राष्ट्रगान से

इस बार भी वहां की सरकार ने बुर्ज खलीफा के करीब एक लेजर शो का आयोजन किया जहां बड़ी संख्या में लोग दिवाली सेलिब्रेट करने पहुंचे। इस दौरान वहां दुबई पुलिस का बैंड भी मौजूद था जो अलग-अलग धुन बजा कर लोगों का मनोरंजन कर रहा था। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने हर भारतीय को गर्व से भर दिया और उसे अपने देश की याद दिला दी। दरअसल, दुबई पुलिस के बैंड ने कार्यक्रम की शुरूआत भारत के राष्ट्रगान की धुन बजा कर किया। राष्ट्रगान सुन उसके सम्मान में सभी भारतीय सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए, इस बीच वहां कई लोगों ने इस गौर्वान्वित पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

आतिशबाजी से जगमगाया आसमान

आतिशबाजी से जगमगाया आसमान

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे देख हर भारतीय गर्व से भर गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दिवाली सेलिब्रेशन में हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद हैं और बीच में लगे एक मंच से दुबई पुलिस का बैंड भारत के राष्ट्रगान की धुन बजा रहा है। उसी कार्यक्रम के और भी वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें रेजर लाइट शो और आसमान में आतिशबाजी देखी जा सकती है। कार्यक्रम में बॉलीवुड संगीत पर लोग नाचते भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वहां जिस चीज ने लोगों को आकर्षित किया वह था दुबई पुलिस के बैंड का राष्ट्रगान बजाना।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दुबई पुलिस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से दौड़ रहा है, इसे जो भी भारतीय देख रहा है वह तरीफ कर रहा है। वीडियो को दुबई की ही एक स्थानीय न्यूज एजेंसी ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसे आठ हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने रिप्लाई में दुबई के लोगों की और वहां के सरकार की तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+