Dubai International Airport News: ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट से उड़ानें फिर शुरू, सीमित संख्या में ऑपरेशन
Dubai International Airport News: संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Dubai International Airport) पर सोमवार सुबह उड़ान सेवाएं प्रभावित रही थीं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक ड्रोन ने एयरपोर्ट के पास स्थित ईंधन टैंक पर हमला कर दिया था।
इसके बाद कुछ समय के लिए उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। दुबई प्रशासन ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सीमित संख्या में ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन रुकने की वजह से दुनिया भर के यात्रियों पर इसका असर पड़ा था।

Dubai International Airport News: फिर से शुरू हुईं विमान सेवाएं
दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, अस्थायी निलंबन के बाद कुछ उड़ानों को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हटाकर शहर के बाहरी इलाके जेबेल अली स्थित अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Al Maktoum International Airport) की ओर डायवर्ट कर दिया गया। बाद में दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने घोषणा की कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चुनिंदा गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली कुछ उड़ानों को धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जा रहा है।
Dubai Airport को ईरान ने बनाया निशाना
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर दुबई एयरपोर्ट पर बड़े पैमाने पर पड़ रहा है। अमेरिका और इजरायल के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद ईरान ने दुबई एयरबेस को भी निशाना बनाया था। इसकी वजह से बड़े पैमाने पर विमान सेवाएं बाधित हो रही हैं। रविवार को ड्रोन अटैक और फिर लगी आग की वजह से परिचालन पूरी तरह से प्रभावित रहा था। हालांकि, अथॉरिटी ने अब सब कुछ नियंत्रण में होने की बात कही है।
बता दें कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त रहने वाले हवाई अड्डों में से एक है। भारत के लिए ही नहीं मिडिल ईस्ट के दूसरे देशों, यूरोप और अमेरिका जाने वाली विमानों के लिए भी यह महत्वपूर्ण कनेक्टिंग एयरपोर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications