एयरपोर्ट पर यात्री से 70 फिंच पक्षी किए गए जब्त, एक की कीमत 1700 रुपये से ज्यादा

अमेरिका के जॉन एफ केन्नडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एजेंट्स ने 70 फिंच पक्षियों को बरामद किया है। एक शख्स इन पक्षियों को तस्करी के जरिये पक्षियों को अमेरिका में लाने की कोशिश कर रहा था।

न्यूयॉर्क। अमेरिका के जॉन एफ केन्नडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एजेंट्स ने 70 फिंच पक्षियों को बरामद किया है। एक शख्स इन पक्षियों को तस्करी के जरिये पक्षियों को अमेरिका में लाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी ने इन पक्षियों को छोटे प्लास्टिक रोलर्स में छिपा रखा था और इन्हें एक बैग के अंदर न्यूयॉर्क ले जाने की कोशिश कर रहा था। शख्स दक्षिण अमेरिका के गुयाना से न्यूयॉर्क में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था।

Finch

यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने बताया कि एजेंट्स ने शख्स को शनिवार को पकड़ा। इस शख्स को अमेरिका में घुसने से रोक दिया है। वॉशिंग्टन पोस्ट की खबर के मुताबिक न्यूयॉर्क में फिंच पक्षियों की तस्करी काफी बढ़ गई है। एंथनी बुची के मुताबिक पिछले 12 से 18 महीनों के दौरान न्यूयॉर्क में करीब 200 फिंच पक्षी जब्त किए गए हैं। इन पक्षियों को नशे की दवा खिलाकर टॉयलेट पेपर रोल या हेयर रोलर्स के बीच में रख दिया जाता और इसके बाद तस्करी की जाती है।

ये भी पढ़ें: हीरों से जड़े हवाई जहाज को देख भौंचक्के हुए लोग, लेकिन क्या है आखिर इसकी सच्चाई?

बुची के मुताबिक फिंच पक्षियों को जुए के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लोग इस पर शर्त लगाते हैं कि कौन सा पक्षी सबसे तेज आवाज लगाएगा या कौन सा एक मिनट में सबसे ज्यादा चहचहाएगा। एक वेबसाइट पर इस एक पक्षी की कीमत 1700 रुपये के आसपास है। एयरपोर्ट से जब्त पक्षियों को यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर वेटेनरी सर्विसेस ऑफिस को सौंप दिया गया है।

अमेरिका में पालतू पक्षियों के साथ यात्रा करने की इजाजत है। वहीं दूसरे देश से कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए भी पक्षियों को लाने की इजाजत है, लेकिन इसके लिए उनके पास जरूरी कागजात होने चाहिए।

ये भी पढ़ें: पुलिस को लगा शख्स को खा गए मगरमच्छ, 18 साल बाद हुआ खुलासा, बेस्ट फ्रेंड ने उसकी पत्नी संग रहने के लिए की थी हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+