हीरों से जड़े हवाई जहाज को देख भौंचक्के हुए लोग, लेकिन क्या है आखिर इसकी सच्चाई?

हीरे से जड़े मोबाइल फोन और बाकी चीजें तो आपने कई देखी होंगी, लेकिन अब हीरों से जड़ा एक हवाई जहाज सामने आया है। सोशल मीडिया पर हीरों से जड़े हवाई जहाज की फोटो काफी वायरल हो रही है और हजारों लोगों ने इस फोटो को लाइक किया है।

नई दिल्ली। हीरे से जड़े मोबाइल फोन और बाकी चीजें तो आपने कई देखी होंगी, लेकिन अब हीरों से जड़ा एक हवाई जहाज सामने आया है। सोशल मीडिया पर हीरों से जड़े हवाई जहाज की फोटो काफी वायरल हो रही है और हजारों लोगों ने इस फोटो को लाइक किया है। इस हवाई जहाज पर एमिरेट्स एयरलाइंस लिखा है और ये रनवे पर खड़ा है। पहली बार किसी प्लेन को हीरों से जड़ा देख सोशल मीडिया पर लोग भौंचक्के रह गए हैं, लेकिन क्या ये हवाई जहाज वाकई असली है? जानिए वायरल हो रहे इस हवाई जहाज का सच-

Viral

सोशल मीडिया पर हीरों से जड़े हवाई जहाज की फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो को इंस्टाग्राम यूजर सारा शकील ने पोस्ट किया है। फोटो पोस्ट कर उन्होंने बताया कि वो मिलान जा रही हैं और इस पोस्ट पर अब तक 54 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। लोग हीरों से जड़ा ये हवाई जहाज देखकर हैरान हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वाकई एक प्लेन में हीरे लगाए गए हैं। हम आपको बता दें कि ये हवाई जहाज असली नहीं है।

ये भी पढ़ें: मृत महिला के गर्भाश्य से दूसरी महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दुनिया में पहली बार हुआ ये करिश्मा

हवाई जहाज पर एमिरेट्स लिखा है, जिससे कई लोगों को लगा कि ये प्लेन एमिरेट्स एयरलाइंस का ही है। इसके बाद एमिरेट्स एयरलाइंस ने इस प्लेन की फोटो पोस्ट कर सभी की उलझन दूर की। एमिरेट्स ने लिखा, 'एमिरेट्स ब्लिंग 777 पेश है। तस्वीर सारा शकील द्वारा बनाई गई है।'

ये भी पढ़ें: लैपटॉप चोरी करने के बाद चोर ने ईमेल भेजकर मांगी माफी, बोला- बहुत गरीब हूं, पैसे चाहिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+