Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेते ही मचाएंगे कोहराम? 100 फाइलें तैयार, इन टॉप-10 फैसलों का क्या होगा अंजाम?

Donald Trump Top 10 Executive Orders: भारतीय समय के मुताबिक, रात साढ़े 10 बजे के बाद अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप का युद शुरू हो जाएगा और शपथ ग्रहण के बाद अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ही दिन डोनाल्ड ट्रंप कुछ ऐसे बड़े फैसले ले सकते हैं, जिसका पूरी दुनिया पर असर देखने को मिल सकता है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप की टेबल पर पहले ही दिन दस्तखत के लिए कई फाइलें मौजूद हैं, जिसका मकसद अगले चार सालों के लिए दिशा तय करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत इस बारे में भी की गई है, डोनाल्ड ट्रंप जब शपथ लेंगे, तो उस मंच पर एक छोटा टेबल रखा जाएगा, जहां पर फाइलें रखी जाएंगी। हालांकि, इस बार में जानकारी नहीं है, कि क्या वो मंच से ही उन फाइलों पर हस्ताक्षर करेंगे या नहीं!

Donald Trump s First Day top 10 Executive Orders

माना जा रहा है, कि डोनाल्ड ट्रंप के शासन की शुरूआत के साथ ही देश में अवैध रूप से रहने वाले लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू हो सकती है और उन्हें देश से बाहर निकालने का काम शुरू हो जाएगा। CNN के मुताबिक, उनकी टीम ने फैसलो की 100 फाइलें तैयार की हैं।

आइये जानते हैं, कि वो 10 फैसले क्या हो सकते हैं, जिनपर डोनाल्ड ट्रंप सबसे पहले दस्तखत कर सकते हैं?

1- सामूहिक निर्वासन कार्यक्रम (Mass deportation program)

डोनाल्ड ट्रंप के लिए आव्रजन योजनाएं, उनके पहले दिन के एजेंडे का सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। उन्होंने बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए सामूहिक निर्वासन कार्यक्रम शुरू करने की कसम खाई है। न्यूयॉर्क शहर में एक रैली के दौरान ट्रंप ने कहा, कि "पहले दिन, मैं अपराधियों को बाहर निकालने के लिए अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन कार्यक्रम शुरू करूंगा।" इस वादे ने आव्रजन प्रॉसीक्यूटर्स के बीच चिंताएं पैदा कर दी हैं, जो तर्क देते हैं, कि ऐसा कार्यक्रम ना सिर्फ काफी चुनौतीपूर्ण है, बल्कि हानिकारक भी है।

2- जन्मसिद्ध नागरिकता खत्म करने की घोषणा (End birthright citizenship)

अमेरिका में इस वक्त जन्म के साथ ही अमेरिकी नागरिक हो जाने का नियम है। यानि, अगर माता-पिता किसी दूसरे देश के रहने वाले हैं और उनका संतान अगर अमेरिका में पैदा होता है, तो वो बच्चा जन्म से ही अमेरिकी होगा। इसका फायदा काफी लोग उठाते हैं और जानबूझकर बच्चों के जन्म के समय अमेरिका चले जाते हैं, ताकि उनका बच्चा जन्म के साथ ही अमेरिकी नागरिक बन जाए। डोनाल्ड ट्रंप इस अधिकार को खत्म कर सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता को खत्म करने का वादा किया है, जो 14वें संशोधन के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका में पैदा हुए किसी भी व्यक्ति को दिया गया अधिकार है।

हालांकि, उनके इस फैसले को महत्वपूर्ण कानूनी और तार्किक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जब उनसे पूछा गया, कि क्या वह पहले दिन से ही जन्मसिद्ध नागरिकता को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया, "बिल्कुल।" इसके अलावा, ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन की हर खुली सीमा नीति को समाप्त करने की कसम खाई है, उन्होंने यहां तक ​​कहा है, कि वह "यूज टाइटल 42" का उपयोग करेंगे, जो एक सार्वजनिक स्वास्थ्य कानून है, जो प्रवासियों के तेजी से निर्वासन के रास्ते को खोलता है।

3- कैपिटल हिल के दंगाइयों की सजा माफी (Pardon Capitol Hill rioters)

डोनाल्ड ट्रंप जब 2020 का राष्ट्रपति चुनाव हारे थे, तो 6 जनवरी 2021 को ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी संसद को उस वक्त घेरकर हमला कर दिया था, जब देश के सांसद विजयी राष्ट्रपति के नाम का ऐलान करने वाले थे। आरोप हैं, कि ट्रंप ने ही अपने समर्थकों को हमले के लिए उकसाया था और उस मामले में सैकड़ों लोगों के खिलाफ ट्रायल चल रहा है, जिनमें से दर्जनों को दोषी ठहराते हुए कई सालों की सजा सुनाई जा चुकी है। माना जा रहा है, कि वो तमाम दोषियों और जिनके खिलाफ ट्रायल चल रहा है, उन सभी को सामूहिक तौर पर क्षमादान दे सकते हैं।

क्षमा के लिए उनकी समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, "मैं पहले दिन से ही इस पर विचार कर रहा हूं।"

उन्होंने यह भी कहा है, कि वे हिंसक अपराधों के आरोपियों को (कैपिटल हिल हिंसा मामले में) क्षमा करने पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा, "हम इस पर विचार कर रहे हैं।" हालांकि, उनके इस कदम ने विवाद को जन्म दिया है, कई लोगों ने तर्क दिया है, कि 6 जनवरी के हमले में शामिल लोगों को क्षमा करने से कानून का शासन कमजोर होगा।

4- रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत (Ending the Russia-Ukraine War)

विदेश नीति के मामले में, ट्रंप ने यह साहसिक दावा किया है, कि वे पदभार ग्रहण करने के 24 घंटे के भीतर या उससे भी पहले यूक्रेन में युद्ध समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने कमला हैरिस के साथ डिबेट के दौरान कहा था, "यह एक ऐसा युद्ध है, जो सुलझने के लिए बेताब है। मैं राष्ट्रपति बनने से पहले ही इसे सुलझा लूंगा।"

उन्होंने कहा था, कि "मैं (यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमीर) जेलेंस्की को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, और मैं (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन को भी बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। मेरे अच्छे संबंध हैं और वे आपके राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं, ठीक है, वे मेरा सम्मान करते हैं। वे बाइडेन का सम्मान नहीं करते।"

5- चीन, कनाडा, भारत के खिलाफ टैरिफ की घोषणा? (Tariff implementation)

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के दो सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों, मेक्सिको और कनाडा से आयात होने वाले सामानों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का वादा किया था। उनकी इस घोषणा ने अर्थशास्त्रियों के बीच चिंता पैदा कर दी है, जो तर्क देते हैं कि इस तरह के टैरिफ का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भारी और हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।

इसके अलावा, उन्होंने चीन के खिलाफ भी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। हालांकि, उनके निशाने पर भारत भी है, लेकिन अभी तक उन्होंने भारत के खिलाफ अपने शुरूआती फैसलों में टैरिफ लगाने की बात नहीं की है। लेकिन, इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता है। अगर चीन और भारत के खिलाफ टैरिफ लगाने की घोषणा होती है, तो इससे उनके कार्यकाल के पहले ही दिन से व्यापार युद्ध शुरू हो सकता है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।

6- इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बाइडेन का फैसला होगा खत्म? (End Biden's 'electric vehicle mandate')

वहीं, आर्थिक मुद्दों पर, ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन की तरफ से लागू किए गए इलेक्ट्रिक वाहन "जनादेश" को रद्द करने की कसम खाई है। ह्यूस्टन में अपने चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने कहा था, कि "जिस दिन मैं पदभार ग्रहण करूंगा, मैं क्रुक्ड जो के इलेक्ट्रिक वाहन जनादेश को रद्द कर दूंगा।"

ट्रप जिस जनादेश के बारे में बात कर रहे हैं, वह एक आदेश है, जिसे बाइडेन ने 2030 तक बेची जाने वाली नई कारों और ट्रकों में से 50% को, शून्य-उत्सर्जन वाला बनाने का राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित करते हुए हस्ताक्षरित किया है। यानि, 50 प्रतिशत गाड़ियां किसी भी हाल में डीजल या पेट्रोल से चलने वाली नहीं होंगी। ट्रंप इस फैसले को खत्म कर सकते हैं।

7- कच्चे तेल का प्रोडक्शन फिर होगा शुरू (Drill, drill, drill)

8- महिला खेलों में ट्रांसजेंडर एथलीटों पर प्रतिबंध (Ban transgender athletes from women's sports)

ट्रांसजेंडर अधिकारों पर डोनाल्ड ट्रंप का रुख विवाद का विषय रहा है। उन्होंने बार-बार ट्रांसजेंडर महिलाओं को पुरुषों के कैटोगिरी में रखा है और महिलाओं के खेलों में ट्रांसजेंडर महिलाओं की भागीदारी को सीमित करने का वादा किया है। उन्होंने कहा है, कि "मैं पुरुषों को महिलाओं के खेलों से, 100%, तुरंत, पहले दिन से ही बाहर रखूंगा।"

9- लिंग-पुष्टि देखभाल प्रथाओं को खत्म करने का वादा (End gender-affirming care practices)

10- 'मेड इन अमेरिका' ऑटो इंडस्ट्री (Made-in-America auto industry)

इसके अलावा, ट्रंप ने अमेरिकी ऑटो इंडस्ट्री को फिर से जिंदा करने का वादा किया है। उन्होंने कहा है, कि "राष्ट्रपति बनाने के लिए ट्रंप को वोट करने का मतलब है, कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में फिर से अमेरिका का भविष्य होगा।" उन्होंने अमेरिकी ऊर्जा को बढ़ावा देने की भी कसम खाई है, जिसके तहत सामानों का अमेरिका में ही निर्माण होगा और उन समाानों के आपूर्तिकर्ता भी अमेरिकी होंगे और काम करने वाले भी अमेरिकी होंगे। उनके इस कदम ने ऑटो उद्योग में कुछ लोगों के बीच उत्साह जगाया है, जो ट्रंप के वादों को अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए संभावित वरदान के रूप में देखते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+