Donald Trump Oath: 35 शब्द में शपथ, 700 मेहमान, डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण की 5 बड़ी बातें?
Donald Trump Oath Ceremony: डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे, भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे दूसरी बार संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी लोकतंत्र के 230 से अधिक सालों में केवल दूसरे राष्ट्रपति हैं, जो सत्ता में आए, फिर से चुनाव हार गए और फिर व्हाइट हाउस लौट आए। गैर-लगातार राष्ट्रपति पद पर रहने वाले दूसरे नेता ग्रोवर क्लीवलैंड थे, जो 1880 और 1890 के दशक में 22वें और 24वें राष्ट्रपति थे।

डोनाल्ट ट्रंप के शपथ ग्रहण सामारोह की 5 बड़ी बातें?
🔴 1. डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल रोटुंडा के अंदर आयोजित किया जाएगा। ये वही जगह है, जहां पर चार साल पहले दंगाइयों ने कब्जा कर लिया था, जो 2020 के चुनाव में जो बाइडेन की जीत को पलटना चाहते थे।
वाशिंगटन में आज के शून्य से भी कम तापमान का पूर्वानुमान है, जिसकी वजह से डोनाल्ड ट्रंप को कैपिटल रोटुंडा के अंदर से पद की शपथ लेनी पड़ रही है। यह 40 सालों में पहली बार होगा जब राष्ट्रपति को कैपिटल की सीढ़ियों पर शपथ नहीं दिलाई जाएगी।
🔴 2. डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ 35 शब्दों में शपथ लेंगे। असल में अमेरिकी राष्ट्रपतियों की शपथ में सिर्फ 35 शब्द ही होते हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति शपथ लेते वक्त कहते हैं, '' मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के पद का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा और अपनी पूरी क्षमता से संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान का संरक्षण, सुरक्षा और बचाव करूंगा।''
🔴 3. डोनाल्ड ट्रंप इस बार अपने शपथ ग्रहण समारोह में दो बार बाइबल पर हाथ रखकर राष्ट्रपकि पद की शपथ लेंगे। एक बाइबल उनकी मां ने 1955 में उन्हें दी थी, जिसपर हाथ रख कर वो शपथ लेंगे। वहीं दूसरी लिंकन की बाइबल है। इस बाइबल पर 1861 में अब्राहम लिंकन ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
🔴 4. अमेरिका के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोहों में कुछ ऐतिहासिक नियम भी होते हैं। 1933 में अमेरिकी संविधान में संशोधन के बाद शपथ ग्रहण समारोह हर चार साल में 20 जनवरी को आयोजित किया जाता है। अगर 20 जनवरी को रविवार होता है तो ये फिर 21 जनवरी को आयोजित की जाती है। अमेरिका में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को दोपहर में पद की शपथ दिलाई जाती है।
🔴 5. डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण सामारोह में 700 मेहमान शामिल होंगे। भारत से उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी और विदेश मंत्री एस.जयशंकर शामिल होंगे। उसके अलावा एलन मस्क, जेफ बेजोस,मार्क जकरबर्ग और टिम कुक, सैम ऑल्टमैन और टिकटॉक के प्रमुख शाउ जी च्यू भी शामिल होंगेष
🔴 6. डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह को खास बनाने के लिए 17 करोड़ डॉलर का चंदा भी जुटाया गया है। तय नियम के मुताबिक पहले जेडी वेंस उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह: आज क्या-क्या कार्यक्रम होने हैं?
- डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह में कई औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो इस प्रकार हैं..
- सुबह की पूजा सेवा: दिन की शुरुआत राष्ट्रपति-चुनाव और उनके परिवार द्वारा व्हाइट हाउस के पास सेंट जॉन्स एपिस्कोपल चर्च में एक निजी प्रार्थना सेवा में भाग लेने से होगी।
- उसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ व्हाइट हाउस में चाय पी जाएगी।
- यू.एस. कैपिटल में आगमन: डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति-चुनाव जे.डी. वेंस शपथ ग्रहण समारोह के लिए कैपिटल बिल्डिंग जाएंगे।
- शपथ ग्रहण समारोह (12:00 बजे ईएसटी): जैसा कि यू.एस. संविधान में अनिवार्य है, ट्रंप आधिकारिक तौर पर दोपहर में शपथ लेंगे। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे
- उद्घाटन भाषण: शपथ के बाद, ट्रंप अपना उद्घाटन भाषण देंगे, जिसमें अगले चार वर्षों में देश के लिए क्या-क्या करेंगे, उसका विजन बताएंगे।
- उसके बाद शाम को लगभग 7,500 प्रतिभागियों के साथ पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में राष्ट्रपति परेड का आयोजन किया जाएगा। ट्रंु कई उद्घाटन बॉल में हिस्सा लेंगे।













Click it and Unblock the Notifications