US राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य इस्तेमाल की शक्ति को कम करने के प्रस्ताव पर लगाया वीटो
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य शक्ति कम करने के प्रस्ताव पर लगाया वीटो
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य इस्तेमाल की शक्ति को कम करने के प्रस्ताव पर वीटो लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को ईरान के खिलाफ सैन्य शक्ति के इस्तेमाल को सीमित करने के प्रस्ताव पर वीटो लगाया। ट्रंप ने कोरोना महामारी के बीच बड़ा फैसला लेते हुए ईरान में अपनी युद्ध शक्तियों को सीमित करने के लिए कांग्रेस के प्रस्ताव को वीटो कर दिया।

आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के संबंध हमेशा तल्ख रहे हैं। हाल ही में अमेरिका ने ईरानी जहाजों को समुद्र में गिरा देने की धमकी दी थी, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के जवाब में ईरान ने कहा है कि पूरी दुनिया आज कोरोना वायरस से जूझ रहा है। ऐसे में मुश्किल वक्त में अमेरिकी राष्ट्रपति को हमें धमकाने के बजाए हमें इस वायरस से बचाने में मदद करनी चाहिए। आपको बता दें कि कोरोना की जंग लड़ रहे अमेरिका में 73000 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 12 लाख लोग कोरोना से प्रभावित है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2073 लोगों की मौत हो गई है। नए आंकड़े सामने आने के बाद ही अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते मरने वालों का आंकड़ा 73 हजार के पार चला गया है।












Click it and Unblock the Notifications