आज सरेंडर करेंगे ट्रंप, होगा संदिग्धों जैसा सुलूक, खींची जाएगी क्लोजअप तस्वीर, देंगे अंगुलियों के निशान!

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जॉर्जिया प्रांत में 2020 के चुनाव में अपनी हार को पलटने की कोशिश करने के आरोप में आज गुरुवार को आत्मसमर्पण करेंगे। ट्रंप और उनके 18 सह-प्रतिवादियों को आरोपों का सामना करने के लिए शुक्रवार दोपहर तक का समय दिया है।

अब तक, पूर्व राष्ट्रपति के कई सहयोगियों पर फुल्टन काउंटी जेल में मामला दर्ज किया जा चुका है, जिनमें ट्रम्प के वकील और न्यूयॉर्क शहर के पूर्व मेयर रूडी गिउलिआनी भी शामिल हैं। गिउलिआनी पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं।

donald trump surrender

इस बीच CNN ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आत्मसमर्पण से पहले जॉर्जिया के अपने शीर्ष वकील को बदल दिया है। जॉर्जिया में ट्रम्प की तरह से जिरह करने वाले वकील ड्रू फाइंडलिंग को अटलांटा स्थित वकील स्टीवन सैडो द्वारा बदल दिया गया है।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप और 18 अन्य लोगों के खिलाफ जॉर्जिया चुनाव में गड़बड़ी करने और चुनाव नतीजों को पलटने की कोशिश के आरोप में बीते हफ्ते ही आरोप तय किए गए थे। 14 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर चौथा आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

डोनाल्ड ट्रंप पर 2020 में जॉर्जिया में अपनी चुनावी हार को पलटने के कथित प्रयासों, धोखाधड़ी, गुंडागर्दी समेत 13 आरोप लगे हैं।

यह मामला 2 जनवरी 2021 के फोन कॉल से शुरू हुआ। इसमें ट्रंप ने जॉर्जिया के शीर्ष चुनाव अधिकारी ब्रैड रैफेंसपर्गर से जॉर्जिया राज्य में चुनावी हार को पलटने के लिए दोबारा गिनती करने और पर्याप्त वोट "ढूंढने" के लिए कहा था।

ट्रंप ने रैफेंसपर्गर से फोन पर कहा कि वह चाहते हैं कि राज्य के 16 इलेक्टोरल वोट उनके हिस्से में आएं। हालांकि रैफेंसपर्गर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

इस मामले में ट्रंप को दो लाख डॉलर का बॉन्ड भरना होगा। फुल्टन काउंटी के शेरिफ ऑफिस ने बताया है कि ट्रंप के आत्मसमर्पण को देखते हुए काउंटी जेल के आसपास लोगों की आवाजाही को रोक दिया जाएगा ताकि कानून व्यवस्था के लिए कोई समस्या पैदा ना हो सके।

क्या जेल जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप?

फुल्टन काउंटी जेल में ट्रंप के ज्यादा समय बिताने की उम्मीद नहीं है। ट्रंप की कानूनी टीम पहले ही 2 लाख डॉलर के बांड समझौते पर बातचीत कर चुकी है। इसका मतलब है कि बुक होने और बांड का कम से कम 10 प्रतिशत भुगतान करने के बाद उन्हें तुरंत रिहा कर दिया जाएगा।

क्या ट्रंप के साथ होगा संदिग्धों जैसा सुलूक?

फुल्टन काउंटी के शेरिफ पैट लैबैट ने इस बात पर जोर दिया है कि वह ट्रंप के साथ उसी तरह का व्यवहार करने की योजना बना रहे हैं, जिस तरह वह फुल्टन काउंटी जेल में बंद अन्य संदिग्धों के साथ करते हैं।

इसका मतलब यह है कि ट्रंप के सामने आने के बाद उनकी उंगलियों के निशान लिए जाएंगे और उनका मगशॉट लिया जाएगा। मगशॉट का अर्थ पुलिस रिकार्ड के लिए किसी आरोपी की क्लोज तस्वीर लेने से है।

यदि ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा कि पूर्व राष्ट्रपति को उनके खिलाफ चार आपराधिक मामलों में से किसी में दोषी ठहराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+