डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में नए ग्रीन कार्ड जारी करने पर 60 दिन के लिए लगाया प्रतिबंध
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना संकट के चलते देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के चलते बड़ा फैसला लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह नए ग्रीन कार्ड और वैधानिक स्थायी निवास पर अगले 60 दिनों के लिए पाबंदी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल अमेरिका में अप्रवासन पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगा रहे हैं। 60 दिन के बाद देश की आर्थिक हालात की समीक्षा के बाद इस पर आगे का फैसला लिया जाएगा। हालांकि जो लोग अमेरिका में अस्थायी रूप से आ रहे हैं, उनपर यह पाबंदी नहीं लगेगी।
Recommended Video

हजारों भारतीयों पर होगा असर
ट्रंप के इस फैसले के बाद कहा गया है कि जो गैर अप्रवासन वर्क वीजा, एच-1बी वीजा पर अमेरिका में आए हैं उनपर इस फैसले का असर नहीं होगा। इसके अलावा मौसमी आधार पर कृषि के लिए देश में आने वाले अप्रावासी मजूरों पर पर भी पाबंदी लागू नहीं होगी। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप इस एग्जेक्युटिव ऑर्डर पर आज हस्ताक्षर करेंगे। इसका असर हजारों अमेरिकी भारतीयों पर पड़ेगा जो ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप सरकार के इस फैसले के बाद इन लोगों को ग्रीन कार्ड मिलने में देरी होगी।

60 दिन बाद की जाएगी समीक्षा
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमे पहले अमेरिकी कामगारों की परवाह करनी चाहिए। यह रोक 60 दिन के लिए है। इसके बाद इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है या नहीं इसका आंकलन किया जाएगा। इसका आंकलन मैं खुद करूंगा, इसमे लोगों का एक समूह भी होगा जोकि उस समय में आर्थिक हालात का जायजा करेगा। यह निर्देश सिर्फ उन लोगों पर लागू होगा जो स्थायी निवास की मंजूरी चाहते हैं, दूसरे शब्दों में कहें तो जिन लोगों को ग्रीन कार्ड मिलने वाला था उन्हें यह फिलहाल नहीं मिलेगा, अस्थायी लोगों पर यह फैसला लागू नहीं होगा।

अमेरिकी लोगों की नौकरी बचाना प्राथमिकता
ट्रंप ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि बेरोजगार अमेरिकी लोगों को फिर से नौकरी मिले और उनकी जीविका उन्हें मिले। लिहाजा अमेरिकी कामगारों की रक्षा के लिए मैं अमेरिका में अस्थायी रूप से अप्रवासियों पर रोक लगाई जाएगी। बता दें कि अमेरिका में तकरीबन 2.2 करोड़ लोगों की कोरोना वायरस की वजह से नौकरी जा चुकी है। कोरोना वायरस से अमेरिका में 8 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि तकरीबन 45 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications