डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्विटर पर किया चीन के खिलाफ किया जंग का ऐलान

ताइवान की राष्‍ट्रपति को कॉल करने के बाद नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्विटर पर चीन को किया बेइज्‍ज्‍त। कॉल के 72 घंटे के अंदर ट्वीट के जरिए छेड़ा साउथ चाइना सी का जिक्र।

वाशिंगटन। अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद चीन के साथ अमेरिकी रिश्‍ते फिर से मुश्किलों में आ सकते हैं।

donald-trump-taiwan-china-tweet.jpg

साउथ चाइना सी का जिक्र

पहले तो शुक्रवार को डोनाल्‍ड ट्रंप ने ताइवान की राष्‍ट्रपति साई-इंग वेन को कॉल किया और फिर इस कॉल के 72 घंटों के अंदर एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके बाद चीन का गुस्‍सा सांतवें आसमान पर पहुंच सकता है।

अमेरिका के निर्वाचित राष्‍ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया और लिखा कि जब चीन ने अपनी मुद्रा को घटाया तो क्‍या उसका कदम सही था।

चीन के इस कदम की वजह से अमेरिका को लाखों अरबों का नुकसान हो रहा है। बिना टैक्‍स के अमेरिका में बने काफी प्रॉडक्‍ट्स उनके देश में जा रहे हैं।

ट्रंप ने लिखा इन सामानों से क्‍या चीन साउथ चाइना सी के बीच में कोई बड़ा मिलिट्री कॉम्‍प्‍लेक्‍स बना रहे हैं?

ताइवान भी जताता है अपना हक

आपको बता दें कि चीन, ताइवान, फिलीपींस, विएतनाम, मलेशिया और ब्रुनेई साउथ चाइना सी पर अपना हक जताते हैं। यहां से खरबों डॉलर का बिजनेस हर वर्ष होता है।

चीन को हमेशा से ही साउथ चाइना सी पर अमेरिका के हस्‍तक्षेप से एतराज रहा है। ऐसे में ट्रंप का यह ट्वीट निश्चित तौर पर अमेरिका के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

ट्रंप ने उड़ाया मजाक

ताइवान की राष्‍ट्रपति को कॉल करने के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया था, 'ताइवान की राष्‍ट्रपति ने उन्‍हें कॉल किया और राष्‍ट्रपति बनने पर बधाई दी। थैंक्‍य यू।'

इसके बाद ट्रंप ने अमेरिका की ताइवान के साथ नीतियों का मजाक उड़ाया और कहा कि अमेरिका ताइवान को बिलियन डॉलर्स की मिलिट्री मदद तो देता है लेकिन उनसे उम्‍मीद की जाती है कि वह बधाई के लिए आने वाले फोन को पिक न करें।

जिमी कार्टर थे आखिरी राष्‍ट्रपति

वर्ष 1979 के बाद शुक्रवार को पहला मौका था जब अमेरिका के किसी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति या राष्ट्रपति ने ताइवान के किसी नेता से बात की थी।

ट्रंप से पहले पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति जिमी कार्टर ने आखिरी बार ताइवान के किसी नेता से बात की थी। कार्टर ने ताइवान को चीन का ही एक हिस्‍सा माना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+