चीन जाने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग को दिया तगड़ा झटका
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग उतरने से पहले ही चीन को तगड़ा झटका दिया है। ट्रंप ने शुक्रवार को चीन के बैंक ऑफ डैनडौंग पर अमेरिका में प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी सरकार ने चीन के इस बैंक पर नॉर्थ कोरिया की मदद करने का आरोप लगाते हुए बैंक ऑफ डैनडौंग के साथ काम करने के लिए मना कर दिया है। अमेरिका ने इस बैंक पर नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम के लिए वित्तीय मदद पहुंचाने का आरोप लगाया है।

सूत्रों के मुताबिक, बैंक ऑफ डैनडौंग ने नॉर्थ कोरिया की मदद कर अमेरिकी प्रणाली के नियम-कानूनों का उल्लंघन किया है। अमेरिका की तरफ से यह बड़ा कदम उस वक्त उठाया गया है, जब शुक्रवार को ट्रंप चीन रवाना हो रहे हैं। ट्रंप ने इससे पहले भी चीन पर नॉर्थ कोरिया की मदद करने का आरोप लगाया था।
अमेरिका का आरोप है कि इस बैंक ने नॉर्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल और न्यूक्लियर प्रोग्राम के लिए मिलियन डॉलर का लेन देन किया है। वहीं, व्हाइट हाउस ने जून में ही इस बैंक को आगाह कर दिया था, लेकिन ट्रंप के चीन जाने से तुरंत पहले ही अमेरीकी राजकोष विभाग ने इस बैंक को झटका दिया है।
अमेरिका के राजकोष विभाग ने दस्तावेज जारी कर कहा है कि बैंक ऑफ डैनडौंग ने अमेरिका में मई 2012 से मई 2015 तक लेनदेन किए। जिसमें 17 प्रतिशत लेनदेन नॉर्थ कोरिया के साथ शामिल है, जो कि यूएस और यूएन के नियमों के खिलाफ है। नॉर्थ कोरिया के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए यूएस और यूएन ने कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें कई बैंकों को बंद किया जा चुका है।
अमेरिका ने इससे पहले सितंबर महीने में न्यूयॉर्क से पाकिस्तान के हबीब बैंक को ना सिर्फ बाहर निकाला था, बल्कि उस पर जुर्माना भी लगाया था। न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंसियल सर्विस (डीएफएस) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इस बैंक को बंद करने के आदेश देते हुए डीएफएस ने पाकिस्तान के हबीब बैंक पर आतंकवाद के लिए फंडिंग करने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications