जर्मन चासंलर एंजेला मार्केल को बेडरूम तक लेकर गए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, राजदूत का अजीबो-गरीब दावा

हाल ही में जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल अमेरिका के दौरे पर गई थीं और यहां पर उन्‍होंने व्‍हाइट हाउस में राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात की थी। दिलचस्‍प बात यह है कि ट्रंप ने उन्‍हें इस दौरान अपना बेडरूम तक दिखा डाला था। जर्मनी में तैनात अमेरिकी राजदूत की ओर से यह दावा किया गया है। ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने के बाद मार्केल दूसरी बार उनसे द्विपक्षीय मुलाकात के लिए व्‍हाइट हाउस गईं थीं।

वॉशिंगटन। हाल ही में जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल अमेरिका के दौरे पर गई थीं और यहां पर उन्‍होंने व्‍हाइट हाउस में राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात की थी। दिलचस्‍प बात यह है कि ट्रंप ने उन्‍हें इस दौरान अपना बेडरूम तक दिखा डाला था। जर्मनी में तैनात अमेरिकी राजदूत की ओर से यह दावा किया गया है। ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने के बाद मार्केल दूसरी बार उनसे द्विपक्षीय मुलाकात के लिए व्‍हाइट हाउस गईं थीं। राजदूत की ओर से यह दावा उस बात को साबित करने के लिए किया गया है जिसमें वह ट्रंप के मार्केल के साथ व्‍यक्तिगत संबंधों को लेकर उनका बचाव कर रहे थे।

अमेरिकी राजदूत का अजीबो-गरीब दावा

अमेरिकी राजदूत का अजीबो-गरीब दावा

जर्मनी में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड ग्रेनल की ओर से इस तरह का चौंकाने वाला दावा किया गया है। रिचर्ड की मानें तो राष्‍ट्रपति ट्रंप ने मार्केल इस बार व्‍हाइट हाउस का 'एकदम व्‍यक्तिगत' टूर कराया है। इस टूर के तहत ही ट्रंप ने मार्केल को प्राइवेट लिविंग क्‍वाटर्स भी दिखाए और इसी दौरान उन्‍होंने अपना बेडरूम भी मार्केल को दिखाया। रिचर्ड ने कई जर्मन न्‍यूजपेपर्स को दिए इंटरव्‍यू में कहा, 'डोनाल्‍ड ट्रंप ने व्‍यक्तिगत तौर पर उस टीम का नेतृत्‍व किया जो चासंलर को व्‍हाइट हाउस के उन हिस्‍सों की तरफ लेकर गई थी जहां पर वह रहते हैं।'

खराब रिश्‍तों के बीच बेडरूम डिप्‍लोमैसी!

खराब रिश्‍तों के बीच बेडरूम डिप्‍लोमैसी!

रिचर्ड ने आगे बताया, 'एंजेला मार्केल ने तो यहां तक राष्‍ट्रपति का लिविंग रूम और उनका बेडरूम तक देखा। यह बहुत ही व्‍यक्तिगत होता था और अभी तक किसी भी राष्‍ट्रपति ने उन्‍हें अपना बेडरूम नहीं दिखाया है।' हाल ही में जब मार्केल अमेरिकी दौर पर गई थीं तब मार्केल और ट्रंप के खराब रिश्‍तों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

कभी मार्केल से हाथ मिलाने से कतराए थे ट्रंप

कभी मार्केल से हाथ मिलाने से कतराए थे ट्रंप

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप और यूरोपियन यूनियन के नेताओं के साथ उनके इतने व्‍यक्तिगत संबंधों के बारे में खबरें आई हैं। इससे पहले जब ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे व्‍हाइट हाउस पहुंची थीं तो उनके और ट्रंप की हाथ पकड़े हुए कई फोटोग्राफ्स सामने आई थीं। इसके अलावा हाल ही में फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जब अमेरिकी दौरे पर गए थे तो ट्रंप को उनके कोट पर गिरी डैंड्रफ को साफ करते हुए देखा गया था। साल 2017 में ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने के बाद जब मार्केल पहली बार व्हाइट हाउस गई थीं तो ट्रंप ने उनकी ओर से हाथ मिलाने की कई रिक्‍वेस्‍ट् को भी नहीं माना था। पिछले हफ्ते मार्केल ने जल्‍दबाजी में व्‍हाइट हाउस का दौरा किया था।

दोनों के बीच रिश्‍तों में नहीं है कोई तनाव

दोनों के बीच रिश्‍तों में नहीं है कोई तनाव

मार्केल और ट्रंप के बीच तनाव की खबरों पर ग्रेनल ने दावा किया है कि दोनों के बीच केमेस्‍ट्री काफी अच्‍छी है और यह इतनी अच्‍छी है कि दोनों नेता साथ में बैठकर मजाक तक कर सकते हैं। ग्रेनेल ने यह बात भी कही कि ट्रंप और मार्केल के बीच कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद हैं लेकिन राष्‍ट्रपति उनका काफी सम्‍मान करते हैं। मार्केल और पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की केमेरस्‍ट्री को आज भी दुनिया में अंतरराष्‍ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ एक मिसाल के तौर पर देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+