युद्ध की आशंका के बीच डोनाल्‍ड ट्रंप ने बनाया सीक्रेट नॉर्थ कोरिया विजिट का प्‍लान

सियोल। नॉर्थ कोरिया से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया दौरे पर हैं। जापान की यात्रा खत्म करने के बाद ट्रंप ने मित्र देश साउथ कोरिया का दौरा किया। बताया जा रहा है कि ट्रंप साउथ कोरियाई यात्रा के दौरान ऐसी जगह जाना चाह रहे थे, जिसे दुनिया की सबसे खतरनाक जगह माना जाता है। सियोल में साउथ कोरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद ट्रंप DMZ जाकर नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन को चेतावनी देना चाहते थे।

युद्ध की आशंका के बीच ट्रंप ने बनाया सीक्रेट प्लान

डोनाल्ड ट्रंप DMZ जाकर अमेरिकी और साउथ कोरियाई मिलिट्री से मुलाकात कर नॉर्थ कोरिया को चेतावनी देना चाहते थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि ट्रंप का यह बिल्कुल सीक्रेट प्लान था, जिसका खुलासा एशिया दौरे से पहले नहीं किया गया था। सूत्रों की मानें तो ट्रंप DMZ जाने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए थे, लेकिन घने कोहरे की वजह से उन्हें वापस सियोल लौटना पड़ा।

ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी ने बताय कि खराब मौसम की वजह से राष्ट्रपति का DMZ दौरा कैंसिल करना पड़ा। सेक्रेटरी ने कहा कि DMZ जाकर ट्रंप साउथ कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन से मुलाकात कर दोनों देश अपने आपसी सहयोग और ताकत का प्रदर्शन करना चाह रहे थे। हालांकि, ऐसा पहली बार देखने को मिला जब कोई यूएस और साउथ कोरिया के राष्ट्रपति दोनों DMZ जाने के लिए तैयार हुए हो।

DMZ को डिमिलिट्रीलाइज्ड जॉन कहा जाता है, जो नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया का बॉर्डर है । DMZ को दुनिया की सबसे खतरनाक बॉर्डर माना जाता है, जहां सबसे ज्यादा तनाव और हमेशा युद्ध होने का खतरा मंडराता है। यहां करीब 2 किमी की दूरी पर दोनों देशों ने अपनी-अपनी सेनाओं को तैनात कर रखा है। DMZ पर ही कई बार दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को लेकर चर्चा हो चुकी है। भारत-पाकिस्तान की तरह यहां पर भी नॉर्थ और साउथ कोरियाई सेनाओं को बीच झड़प होती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+