पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल का खुलासा, डोनाल्ड ट्रंप के साथ 90 सेकेंड्स का वो ‘संबंध’ था सबसे खराब
पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपने शारीरिक संबंधों को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
वाशिंगटन: पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल (Stormy Daniel) ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपने शारीरिक संबंधों को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। स्टॉर्मी डेनियल ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ बनाए गये संबंध में वो 90 सेकेंड्स मेरी जिंदगी का सबसे ज्यादा खराब पल था। डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी माइकल कोहेन के साथ एक पॉडकास्ट कार्यक्रम Mea Culpa के दौरान स्टॉर्मी डेनियल ने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिनसे अमेरिका की राजनीति में फिर से तूफान आ सकता है।
Recommended Video

'वो 90 सेकेंड था सबसे खराब'
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल के साथ उनके शारीरिक संबंध रह चुके हैं। स्टॉर्मी डेनियल ने एक पोडकास्ट कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी माइकल कोहेन के साथ बातचीत करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान वो 90 सेकेंड्स इतने खराब थे कि पॉर्न स्टार को खुद से नफरत हो गया था। स्टॉर्मी डेनियल ने कहा कि हालांकि उन्हें डोनाल्ड ट्रंप से किसी तरह का कोई खतरा नहीं था लेकिन वो उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप को छोड़कर कमरे से भाग जाना चाह रही थी। स्टॉर्मी डेनियल ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ उन पलों को याद करते हुए कहा कि घटना के बाद लोग मुझसे नफरत करने लगे थे'

डोनाल्ड ट्रंप का 'सेक्स स्कैंडल'
स्टॉर्मी डेनियल ने 2016 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शारीरिक संबंध होने का आरोप लगाकर सनसनीखेज खुलासा किया था। स्टॉर्मी डेनियल ने खुलासा करते हुए कहा था कि 2016 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की कैपेंनिंग के वक्त उनका डोनाल्ड ट्रंप के साथ अफेयर चल रहा था। मगर, इसका खुलासा नहीं हो इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप ने एक लाख 30 हजार डॉलर की मोटी रकम स्टॉर्मी डेनियल को दी थी। ये रकम उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगी माइकल कोहेन को स्टॉर्मी डेनियल को देने के लिए दी थी। जिसके बाद स्टॉर्मी डेनियल ने इसकी शिकायत भी कर थी। जिसका नतीजा ये हुआ कि डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी माइकस कोहेन को जेल भेज दिया गया था। स्टॉर्मी डेनियल ने बाद में अपनी किताब में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बिताए गये पलों को लेकर कई सनसनीखेज और हैरान करने वाले खुलासे किए थे।
स्टॉर्मी डेनियल ने खुलासा करते कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप का प्राइवेट पार्ट औसत से भी छोटा है और अब तक उन्होंने जितने भी लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाया है उसमें सबसे खराब अनुभव डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही था। बाद में डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध को स्वीकार करते हुए कहा था कि इस तरह के समझौते सेलिब्रेटी और धनवान लोगों के बीच होना बेहद आम बात है। डेनियल ने खुलासा किया है कि होटल रूम में डोनाल्ड ट्रंप के साथ शॉर्क वीक फिल्म देख रही थी और उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप के पास हिलेरी क्लिंटन का फोन भी आया था।

माइकल कोहेन से मांगी माफी
पोडकास्ट कार्यक्रम के दौरान स्टॉर्मी डेनियल ने माइकल कोहेन से माफी भी मांगी। दरअसल, स्टॉर्मी डेनियल ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया था जिसके बाद उनके सहयोगी रहे माइकल कोहेन को जेल भेज दिया गया था। स्टॉर्मी डेनियल ने कहा कि उन्हें बहुत दुख है कि उनकी वजह से माइकल कोहेन को जेल तक जाना पड़ा। माइकल कोहेन अब डोनाल्ड ट्रंप के बहुत बड़े विरोधी हो चुके हैं। और उन्होंने ही स्टॉर्मी डेनियल को पोडकास्ट के लिए मनाया। स्टॉर्मी डेनियल ने माइकल कोहेन से माफी मांगते हुए कहा कि हम दोनों का खराब रिश्ता डोनाल्ड ट्रंप के साथ रह चुका है मगर अब मैं आपको धन्यवाद देती हूं कि आपने मुझे माफी मांगने का मौका दिया है।
-
Iran War: होर्मुज में महायुद्ध की तैयारी! सीजफायर से इनकार, ब्रिटेन ने खोले सैन्य बेस—अब क्या होगा अगला कदम? -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications